back to top
4 मार्च, 2024
spot_img

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत पर आतंकी खतरा…नक्सली संगठन और ISI ने दी धमकी…बिहार में अलर्ट…

spot_img
spot_img
spot_img

भागलपुर से बड़ी खबर है जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत का दस फरवरी को आगवन हो रहा है। मोहन भागवत भागलपुर आने वाले हैं। इसी बीच मोहन भागवत को लेकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ, चरमपंथी और नक्सली संगठनों ने धमकी दी है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।

मोहन भागवत के आगमन और आतंकी खतरे की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों की टीम बीते तीन दिनों से शहर में भ्रमणशील होकर सुरक्षा-व्यवस्था और आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

नेपाल सीमा से नजदीक होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां सीमांचल के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार के अलावा नवगछिया, भागलपुर, बांका में होने वाली गतिविधियों पर भी नजर रख रही हैं।

भागलपुर पुलिस-प्रशासन संघ प्रमुख के आगमन को लेकर पहले से ही सतर्क है। एसएसपी आनंद कुमार और एसडीओ सदर धनंजय कुमार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थल महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के कुप्पा घाट आश्रम के संचालन मंडल अखिल भारतीय संतमत महासभा के पदाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। संघ प्रमुख के आश्रम आने और उनके कार्यक्रम से जुड़े पहलुओं पर दोनों पदाधिकारियों ने बातचीत की है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें