spot_img

पटना से वाराणसी तक गंगा में चलेगा रो-रो वेसेल जहाज, एक साथ करीब 300 लोग कर पाएंगे यात्रा, खाना-पीना समेत मिलेगी ये सुविधाएं

spot_img
- Advertisement -

राजधानी पटना से कुछ दिनों बाद आप रो-रो वेसेल जहाज से वाराणसी आ-जा सकते हैं। गंगा के रास्ते पटना से वाराणसी जाने की तैयारी चल रही है। परिवार के साथ वाराणसी घूमने जाने के लिए पटना से जल्द ही दो डबल डेकर क्रूज की सुविधा मिलेगी। पर्यटक गंगा नदी के रास्ते यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए रो-रो वेसेल नामक जहाज तैयार हो रहा है।

- Advertisement -

पटना के गाय घाट से इसे चलाया जाएगा। अभी वक्त जरूर है लेकिन इसी साल के जुलाई महीने से यात्रियों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और पर्यटन विभाग के बीच बातचीत चल रही है। सब कुछ सही रहा तो जुलाई से लोग इसका आनंद ले सकेंगे। इस रो-रो वेसेल जहाज से एक साथ करीब 300 लोग यात्रा कर सकते हैं।

- Advertisement -

पटना के गाय घाट से इसे चलाया जाएगा। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और पर्यटन विभाग के बीच इस योजना को लेकर बात चल रही है। पटना की ही फ्लोटेफ क्रूज कंपनी अगले महीने सरकार को प्रस्ताव देगी। सब कुछ सही रहा तो जुलाई से लोग इसका आनंद ले सकेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  यात्रीगण कृपया ध्यान दें...बिहार के इन स्टेशनों पर ट्रेनों का मेगा ब्लॉक, 20 दिनों तक ‘ बड़ी चुनौती ’

पर्यटन विभाग के सूत्रों की मानें तो इस रो-रो वेसेल जहाज से एक साथ करीब 300 लोग यात्रा कर सकते हैं, जबकि 50 लोगों को एक साथ रेस्टोरेंट में बैठने की सुविधा होगी। इस जहाज से आप गंगा नदी की सैर तो करेंगे ही, साथ ही यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद ले सकेंगे।

सबसे खास बात है कि इस जहाज से आप गंगा नदी का सैर तो करेंगे ही साथ ही इसमें बड़े कार्यक्रम का आयोजन भी कर सकेंगे। यात्रियों के साथ छोटे-छोटे वाहनों को भी लाने और ले जाने की सुविधा होगी। प्राधिकरण के अधिकारी की मानें तो रो-रो वेसेल्स जहाज दो तरह का है। एक मालवाहक और दूसरा पैसेंजर जहाज होता है। पटना की बात करें तो यहां पैसेंजर जहाज चलाया जाना है।

आगे इस वेसेल जहाज की खासियत की बात करें तो इसमें खाने-पीने की सुविधा होगा। जहाज के अंदर दो रेस्टोरेंट रहेंगे. खाने-पीने के साथ-साथ इसमें मनोरंजन की भी सुविधा रहेगी। बताया जा रहा है कि 50 से अधिक लोग वेसेल जहाज के रेस्टोरेंट में बैठकर एक साथ खाना खा सकेंगे।

इसके अलावा इस वेसेल जहाज पर खाने-पीने की सुविधा होगी। बताया जा रहा है कि इसके अंदर दो रेस्टोरेंट होंगे, जिसमें 50 से अधिक लोग वेसेल जहाज के रेस्टोरेंट में बैठकर एक साथ खाना खा सकेंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: नौकरी पाने वाले की मेहनत पर पानी...BPSC AEDO SCAM बीपीएससी एईडीओ परीक्षा घोटाला में ईओयू ने 5 आरोपियों को लिया रिमांड पर, जांच में सामने आ रहे नए खुलासे

पटना से वाराणसी का किराया कितना होगा? यह अभी तय नहीं है। हालांकि विभाग के अधिकारी के मुताबिक, टूर पैकेज सस्ता होगा, ताकि हर वर्ग के लोग लुत्फ उठा सकें। सप्ताह में एक दिन पटना से खुलेगा और ऐसा ही वाराणसी से भी होगा। कंपनी ने छह माह पहले ही 125 सीटर दो क्रूज की खरीद कर ली है। क्रूज को सप्ताह में एक दिन यूपी के लिए चलाया जाएगा, पर्यटकों की डिमांड पर दो दिन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  INDO -Nepal Border News: सीमांचल के 34 सीमावर्ती गांवों में लगेंगे हाईटेक वॉच टावर, घुसपैठ पर लगेगी लगाम, जानिए केंद्रीय गृह मंत्रालय का मास्टर प्लान !

टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गंगा नदी के रास्ते यूपी जाने-आने के लिए सरकार जल्द गंगा नदी का रूट तय करे। 125 सीटर जहाज को चलाने की तैयारी है। लाइसेंस के लिए जल्द ही प्रस्ताव सरकार को सौंपा जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में Shooting अहियापुर में चली गोली, युवक के गर्दन में धंसी

Muzaffarpur Shooting: मुजफ्फरपुर में देर रात अचानक गोलियों की आवाज़ से हड़कंप मच गया।...

Bihar Weather : अगले 3 घंटे में फिर बदलेगा बिहार मौसम का मिजाज, Darbhanga, Madhubani, Samastipur समेत 11 जगहों पर आंधी-बारिश, ओलावृष्टि का...

Bihar Weather: अगले 3 घंटों में दरभंगा, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सहरसा, समस्तीपुर,...

Bihar News: खुशखबरी! 22.76 KM लंबा कच्ची दरगाह-बिदुपुर ब्रिज, जून तक खत्म होगा इंतजार, पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान!

कच्ची दरगाह-बिदुपुर ब्रिज: उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी कम होने...

Bihar Good News: अब पानी के रास्ते होगा Patna से Bhagalpur, समस्तीपुर, Munger, खगड़िया का सफर, पढ़िए गंगा, गंडक और वाटर रूट कनेक्टिविटी!

बिहार जलमार्ग: बिहार में अब सिर्फ सड़क, रेल या हवाई यात्रा ही नहीं, बल्कि...