spot_img

दरभंगा विवि थाना से अब बिरौल चले थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा, विदाई समारोह में हर वक्ता कर रहे थे सत्य के प्रकाश की नेक कार्यों की बड़ाई, सत्यप्रकाश झा ने देशज टाइम्स से कहा-बिरौलवासियों को भी बेहतर पुलिसिंग से जोड़ेंगे

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। विश्वविद्यालय थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर मंच का संचालन वार्ड पार्षद शत्रुघ्न प्रसाद यादव उर्फ नारद ने किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

श्री नारद ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान कर एक अलग पहचान बना लेना दुर्लभ काम हैं खासकर पुलिसिंग करने में लेकिन तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बेहतर पुलिसिंग के अलावे कई नेक कार्य भी किये हैं। इस कारण इन्हें सभी सम्मानजनक दृष्टि से देखते हैं।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: रंगदारी न देने पर JCB मालिक को पहले गोली मारी, फिर चाकू से गोदा, सनसनी

इनके कार्यकाल में किसी भी वक्त कोई भी समस्या लेकर पहुंचता था तो कानून संगत कार्रवाई होती थी। वें किसी के साथ भेद भाव नही करते थे। शनिवार को थाना परिसर में उनके स्थान्तरण पर आयोजित सम्मान सह विदाई समारोह में वक्ताओं ने उनके बड़ाई से थक नहीं रहें थे।

लोगों ने उम्मीद जताया कि जिस तरह लोगो के बीच रहकर निवर्तमान थानाध्यक्ष श्री झा काम करते थे। उसी तरह नए थानाध्यक्ष मदन प्रसाद भी काम करेंगे और लोगों में विश्वास बनायेंगे।

पाग,चादर और माला पहना कर नए थानाध्यक्ष मदन प्रसाद का स्वागत किया गया एवं सत्य प्रकाश झा को समाजसेवी श्याम पंसारी ने पाग चादर माला देकर सम्मानित किया।

सदर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि हम दोनों बेचमेट हैं लेकिन पूर्व में श्री झा जब नगर थानाध्यक्ष पद पर थे और में विवि थाना में था तो दोनों मिलकर बेहतर पुलिसिंग के लिये एक दूसरे का सहारा लेते थे। इस मौके पर सुशील कुमार जैन, मो.तम्मन्ना, मुकेश महासेठ, मुकेश महासेठ समेत कई गणमान्य के अलावे कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

इस अवसर पर बिरौल के नए थानाध्यक्ष बने सत्यप्रकाश झा ने देशज टाइम्स से कहा कि उनके प्रति जो सम्मान यहां मिला है। इसी सम्मान को हथियार बनाकर हम बिरौल वासियों को भी बेहतर पुलिसिंग से जोड़ेंगे। ईमानदार पुलिसिंग से बिरौलवासियों की भरसक सेवा करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Boat Accident News: नाव हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, अब गंगा में नहीं चलेंगी बिना रजिस्ट्रेशन वाली नावें

पटना नाव हादसे के बाद प्रशासन सख्त! अब गंगा में बिना रजिस्ट्रेशन वाली नावें नहीं चलेंगी। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य के हादसों को रोकने के लिए

Darbhanga Crime News: दरभंगा में 25 लाख नकद, कफ सिरप और नशीली दवाएं बरामद, जिगर ऑप्टिकल की आड़ में चल रहा था ‘गंदा’ खेल?...

दरभंगा में पुलिस ने गुप्त सूचना पर नाका नंबर-6 इलाके में छापेमारी कर 25 लाख नकद, प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली दवाएं बरामद की हैं। यह कार्रवाई युवाओं को नशे की दल

DARBHANGA Illegal Liquor News: नेपाली शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, घर से 352 बोतलें जब्त

Benipur Illegal Liquor News: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर धर्मेंद्र यादव को 352 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ गिरफ्त

Darbhanga Bus Parking News: अब दरभंगा स्टेशन पर नहीं पार्क होगी बस, बड़ी ख़बर – दुकानदारों को मिली बड़ी राहत, चार दिन बाद खुलीं...

दरभंगा स्टेशन रोड पर अवैध बस पार्किंग और मारपीट की घटना के विरोध में चार दिन से बंद दुकानें पुलिस के ठोस आश्वासन के बाद खुल गईं। थाना प्रभारी ने सड़क पर बसों को