मधुबनी से जुड़ी एक खबर दिल्ली से आ रही है जहां मधुबनी की रहने वाली चौदह साल की एक लड़की को facebook पर एक युवक यानी Friend से ऐसी नजदीकी बढ़ गई कि वह उस युवक की दोस्ती में पागल हो गई। पागलपन की हद में वह उस दोस्त को खोजने दिल्ली पहुंच गई। फिर स्टेशन पर क्या हुआ पढ़िए पूरी रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार, कश्मीरी गेट स्थित आईएसबीटी पुलिस चौकी का स्टाफ गश्त कर रहा था। इस बीच टीम ने देखा कि फुटओवर ब्रिज के पास एक लड़की संदिग्ध हालात में बैठी है। इसके बाद पुलिस को शक हुआ तो लड़की से टीम ने उससे बातचीत की।
लड़की ने बताया कि वह मधुबनी बिहार की रहने वाली है। वह परिवार को बिना बताए दिल्ली आ गई। उसने अपने फेसबुक फ्रेंड के बारे में भी बताया। उसने बताया कि जब वह दिल्ली आई तो वह उसे नहीं मिला। फिर लड़की से बातचीत करने के बाद पुलिस ने मधुबनी पुलिस से संपर्क किया.जहां पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया।
उस लड़की को फेसबुक पर उस युवक से दोस्ती हुई। लड़के ने बताया कि वह दिल्ली में रहता है। बस इसके बाद लड़की किसी को बिना बताए दिल्ली पहुंच गई। जहां वह लड़का तो नहीं आया लेकिन पुलिस की नजर उस पर पड़ गई।
जानकारी के अनुसार, लड़की दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास टहल रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उसे संदिग्धावस्था में घूमते देख उसे रोक लिया। पूछताछ जैसे शुरू हुई फेसबुक का कांड खुल गया। पुलिस ने सारा माजरा समझते ही तत्काल उस लड़की के परिवार से संपर्क किया।
परिजनों से जानकारी मिली कि उसका उसका मामा दिल्ली में ही रहता है। इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़की को परिवार के हवाले कर दिया गया।
पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि एक अप्रैल को कश्मीरी गेट स्थित आईएसबीटी पुलिस चौकी का स्टाफ गश्त कर रहा था। इस बीच टीम ने देखा कि फुटओवर ब्रिज के पास एक लड़की परेशान बैठी है।
हावभाव देखकर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पुलिस की टीम लड़की के पास पहुंची और उससे बातचीत की। किशोरी ने बताया कि वह मधुबनी बिहार की रहने वाली है। वह परिवार को बिना बताए दिल्ली आ गई। उसने अपने फेसबुक फ्रेंड के बारे में भी बताया।