spot_img

जवाहरलाल नेहरू रोड पर बड़े हिमस्खलन की चपेट में आकर 6 पर्यटकों की मौत, 150 से अधिक फंसे

spot_img
- Advertisement -

सिक्किम के नाथू ला में बड़े हिमस्खलन की चपेट में आकर छह पर्यटकों की मौत की खबर है। इसके अलावा कई पर्यटक अभी भी फंसे हुए हैं। हादसा मंगलवार को दोपहर करीब 12ः20 बजे हुआ। इलाके में काफी पर्यटक मौजूद थे।

- Advertisement -

मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। घायलों को गंगटोक के एसटीएनएम (STNM) और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

जानकारी के अनुसार, सिक्किम के नाथुला पास में बड़ा हिमस्खलन हुआ है। जानकारी के मुताबिक कम से कम 6 पर्यटकों की मौत हो गई है। बर्फ के ढेर में कई पर्यटक दबे बताए जा रहे हैं। हादसा जवाहरलाल नेहरू रोड पर गंगटोक को नाथुला पास से जोड़ने वाले रास्ते पर दोपहर 12:20 बजे हुआ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet: विरासत की राजनीति का दबदबा, अनुभवी चेहरों से ज़्यादा घरानों को तरजीह!

हादसे में बचाए गए छह लोगों ने सैन्य अस्पताल ले जाए जाने के बाद दम तोड़ा। हादसा 15 माइल के इलाके में हुआ। इलाके में 150 से ज्यादा पर्यटक अभी भी फंसे हुए हैं। रेस्क्यू किए गए लोगों को गंगटोक के एसटीएनएम (STNM) अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल ले जाया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna News: भागलपुर विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त पुल पर बेली ब्रिज और ट्रस ब्रिज का जल्द होगा निर्माण, युद्धस्तर पर काम, पढ़िए -सचिव पंकज पाल की हाई लेबल मीटिंग...मरम्मत, डिजाइन और ट्रैफिक बहाल करने के टाइमलाइन!

इलाके में पिछले एक महीने से लगातार हो रही बर्फबारी

जानकारी के मुताबिक, इलाके में पिछले एक माह से लगातार बर्फबारी हो रही है। अभी यहां 80 से ज्यादा पर्यटक फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। सिक्किम पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में से किसी की भी पहचान नहीं हो सकी है। पर्यटकों को जवाहरलाल नेहरू रोड पर स्थित 13वें मील तक जाने की इजाजत थी, लेकिन पर्यटक 15वें मील तक पहुंच गए और हिमस्खलन की चपेट में आ गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Police Meeting: बहादुरपुर थाने में ऑल इज नॉट वेल… SSP जगुनाथ रेड्डी ने कहा – लापरवाही हो रही, जवाब दीजिए! पढ़िए –...

Darbhanga Police Meeting: दरभंगा में पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

Darbhanga News: रवींद्रनाथ टैगोर के प्रकृति प्रेम, मानववाद और शिक्षा दर्शन पर मिथिला विश्वविद्यालय में गुरुदेव के शाश्वत संदेश को वर्तमान पीढ़ी का दार्शनिक...

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती...

रामनगर विधायक नंदकिशोर राम ने ली शपथ, बिहार कैबिनेट में 21 साल बाद चंपारण का जलवा

रामनगर विधायक: चंपारण की सियासत में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री...