spot_img

खेत से लौट रहे मां-बेटे पर अपराधियों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोली

spot_img
- Advertisement -

नालंदा से बड़ी खबर है। जहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मां-बेटे को गोली मार दी। घटना थरथरी थाना क्षेत्र के पलटू बीघा गांव की है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि पलटू बीघा गांव निवासी मुन्नी लाल यादव का पड़ोसी नगीना यादव के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। रविवार की रात मुन्नी लाल की पत्नी और बेटा खेत से लौट रहे थे।

- Advertisement -

इसी दौरान पहले से घात लगाए नगीना यादव और उसके साथियों ने मां-बेटे को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सीमा देवी और उनके बेटे सागर कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को पटना रेफर कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद से सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर मां-बेटे को गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:  "मूकदर्शक न बनो!" बांकीपुर में मनोज तिवारी ने पुलिस को क्यों लगाई फटकार, पढ़िए - निष्क्रियता पर सवाल!

थरथरी थाना अध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें मां-बेटे को गोली लगी है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। जमीन विवाद में यह घटना हुई है।

जख्मी के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। हालांकि आरोपी गांव छोड़कर भाग गया है। करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग होने की बात बताई गई है। जांच और आगे पूछताछ के बाद मामले का पूरा पता चलेगा।

यह भी पढ़ें:  E20 Janata Party नई 'E20 जनता पार्टी' का ऐलान: E20 ईंधन पर सरकार को घेरा, गडकरी से मांगा इस्तीफा!|'कॉकरोच जनता पार्टी' से कनेक्शन- कैसे जुड़ रहा नाम...? | कितने 'X' और इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स जुड़ें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! NDA के लिए ये संदेश बदल देगा खेल?

Bankipur By-Election: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंन#BankipurByElection,#NitishKumar,#BiharPolitics

पटना मेट्रो की बड़ी खुशखबरी! इस महीने से खेमनीचक स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, 8 टनल भी तैयार

Patna Metro: पटना मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर! खेमनीचक स्टेशन पर अक्टूबर-नवंबर तक मेट्रो का ठहराव शुरू हो जाएगा. 8 टनल का काम नवंबर तक पूरा होगा, जिससे भूमिगत मेट्रो का#PatnaMetro,#BiharNews,#MetroUpdate

Bihar Shravani Mela देवघर यात्रा होगी अब और आसान! रेलवे ने बिहार के लिए चलाईं 12 नई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Shravani Mela: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने बिहार के लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। 28 जुलाई से 30 सितंबर तक 12 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे बाबा#BiharShravaniMela,#DeogharSpecialTrains,#IndianRailways

बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar Bankipur By-election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा, राजद और जन सुराज के शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी#BiharBankipurByeElection,#BankipurChunav,#BiharPolitics