जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और चेनारी विधानसभा के पूर्व विधायक ललन पासवान को जान से मारने की धमकी मिली (former-jdu-mla-lalan-paswan-said-there-is-fear-in-patna) है।
उन्होंने शुक्रवार को हवाई अड्डा थाने पहुंचे शिकायत दर्ज कराई है। विधायक ने शिकायत में कहा कि उन्हें पटना में डर लगने लगा है। अगर यही हाल रहा, तो पटना छोड़कर भागना (Former MLA Lalan Paswan received death threats) पड़ेगा।
ललन पासवान ने कहा कि वे पटना के जिस इलाके में रहते हैं वहां बड़ी संख्या में विधायक, सांसद जैसे लोगों का घर है। बावजूद, वहां एक चाय की दुकान पर अपराधियों का जमावड़ा सुबह से रात तक लगा रहता है।
उन्होंने कथित रूप से कहा कि अपराधी सुबह 6 बजे से रात 12 तक तक झुंड में आते हैं। नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। स्थानीय लोग इससे परेशान रहते हैं और विरोध करने पर अपराधी आपत्तिजनक हरकत करते हैं। पढ़िए क्या कहा है ललन पासवान ने
ललन पासवान ने बताया कि कौटिल्य नगर में उनके घर के पास देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है। गांजा, स्मैक, शराब सहित अन्य नशीली पदार्थों का लोग सेवन करते हैं। इसकी शिकायत वे पहले भी पुलिस से कर चुके हैं। पुलिस के अफसर भी शिकायत नहीं सुनते। कोई रिस्पॉन्स नहीं देता है।
उन्होंने कहा कि गुरुवार शाम को मेरे घर के दरवाजे पर गाड़ियां खड़ी थीं। मैंने उन्हें हटाने को कहा तो वहां मौजूद लोगों ने जान से मारने की धमकी दी।
वो कहने लगे कि मकान बेचकर वापस अपने घर सासाराम के चेनारी चले जाओ। पूर्व विधायक का कहना है कि हवाई अड्डा थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाने पहुंचा तो ना ही थानाध्यक्ष मौजूद थे और ना ही ओडी अधिकारी। उन्हें 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।
ललन पासवान ने कहा कि जब हम जैसे जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों का क्या होगा। अगर यही हाल रहा तो मकान बेचकर पटना छोड़ना पड़ेगा। मैं अपनी जान की सुरक्षा की बात कर रहा हूं। सरकार क्या करेगी, नहीं करेगी, वो उनका काम है लेकिन ये स्पष्ट है कि अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है।
पूर्व विधायक ने कहा कि उन्हें पटना में डर लगने लगा है। अगर यही हाल रहा, तो पटना छोड़कर भागना पड़ेगा। ललन पासवान ने कहा कि अपनी सुरक्षा को लेकर उन्होंने 25 अप्रैल को डीजीपी आरएस भट्टी से भी गुहार लगाई थी। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब उन्होंने थाने में आवेदन दिया है कि इस तरह के असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस एक्शन ले।
हवाई अड्डा थानाध्यक्ष बिनोद पीटर ने बताया कि अज्ञात लोगों ने धमकी दी है। पहले भी शिकायत दर्ज करवाने के बाद कार्रवाई की गई थी। लिखित शिकायत का आवेदन ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी

















