spot_img

ये विकास का कचरा है, या कचरे का विकास है,दोनों एक दूसरे पर बदबू फैलाने का आरोप लगा रहे हैं

spot_img
- Advertisement -

एक शादी में एक वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली से अर्से बाद दरभंगा आए। स्टेशन पर उतरकर सीधे दरभंगा टावर के एक नामचीन होटल पहुंचने के लिए रिक्शा किया। पहले तो रिक्शा भाड़ा सुनकर दंग रह गए बाद में मुझसे कहा, यार ये शहर मैंने जैसा सोचा उसके विपरीत निकला। बहुत गंदगी है यहां, कहा कि जब मैं स्टेशन से निकला देखा, सिगरेट और अगरबत्ती के खाली पैकेटों के बीच जोरदार झगड़ा हो रहा है। दोनों एक दूसरे पर बदबू फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। आगे बढ़ा तो देखा, पेप्सी की खाली बोतल के बगल में लेटी है, सरसों के तेल की खाली बोतल। दो सौ मिलीलीटर आयतन वाली शीतल पेय की खाली बोतल के ऊपर लेटी है, पानी की एक लीटर की खाली बोतल। दो मिनट में बनने वाले नूडल्स के ढेर सारे खाली पैकेट बिखरे पड़े हैं। उनके बीच बीच में से झांक रहे हैं सब्जियों और फलों के छिलके हैं। डर से कांपते हुए चाकलेट और टाफ़ियों के तुड़े मुड़े रैपर, हवा के झोंके के सहारे भागकर कचरे से मुक्ति पाने की कोशिश कर रहे हैं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा, यहां आकर पता चलता है कि सरकार की तमाम कोशिशों और कानूनों के बावजूद धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रही हैं पॉलीथीन की थैलियां, एक गाय जूठन के साथ साथ पॉलीथीन की थैलियां भी खा रही हैं एक आवारा कुत्ता बकरे की हड्डियाँ चबा रहा है। वो नहीं जानता कि जिसे वो हड्डियों का स्वाद समझ रहा है, वो दर’असल उसके अपने मसूड़े से रिस रहे खून का स्वाद है। वरिष्ठ पत्रकार ने हमसें कहा, कुछ मैले-कुचैले नर कंकाल कचरे में अपना जीवन खोज रहे थे। पास से गुज़रने वाली सड़क पर आम आदमी जल्द से जल्द इस जगह से दूर भाग जाने की कोशिश रहे थे, क्योंकि कचरे से आने वाली बदबू उसके बर्दाश्त के बाहर है। ये विकास का कचरा है, या कचरे का विकास है…यही हमरा शहर है…ये विकास का कचरा है, या कचरे का विकास है,दोनों एक दूसरे पर बदबू फैलाने का आरोप लगा रहे हैं

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नौकरी की तलाश खत्म! भागलपुर में 14 अगस्त को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola