spot_img

कर्जापट्‌टी में प्रेम प्रसंग, महिला की जलाकर हत्या, थाना मैनेज, एसएसपी बाबूराम से आखिरी उम्मीद

spot_img
- Advertisement -

कर्जापट्‌टी में प्रेम प्रसंग, महिला की जलाकर हत्या, थाना मैनेज, एसएसपी बाबूराम से आखिरी उम्मीद दरभंगा, देशज टाइम्स। कर्जापट्‌टी में महिला की जिंदा जलाकर हत्या हो गई है। मामला रविवार देर शाम की है। इधर, पूरे घटना क्रम की लीपापोती में थाना मैनेज हो गया है। परिजन रो-रोकर चिल्ला रहे हैं कि उनकी बेटी की जलाकर हत्या हुई है लेकिन थाना स्तर से कहा जा रहा है कि महिला झुलसकर मरी है। जब देशज टाइम्स ने थानाध्यक्ष अजित कुमार से पूछा तो उनका कहना था कि महिला झुलसकर मरी है। मगर, महिला के पिता चीख-चीखकर कह रहे हैं कि उनकी बेटी की हत्या हो गई है। अब आखिरी उम्मीद एसएसपी बाबूराम से ही है वो निष्पक्ष जांच कर इंसाफ दें। जानकारी के अनुसार, महिला का पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर, महिला की शादी हो गई। बाद में प्रेमी की भी शादी हो गई लेकिन दोनों में प्रेम खत्म नहीं हुआ। प्रेमी युगल अक्सर मिलते रहते थे। इसको लेकर करीब चार दिन पूर्व स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हुई थी जिसमें महिला से प्रेमी से दूर रहने की बात कही गई लेकिन मामला हत्या तक जा पहुंचा लेकिन अब इसको स्थानीय स्तर पर पूरी तरह से दबाने की कोशिश करते हुए मामले को खाना बनाने के दौरान झुलसकर मौत से जोड़ा जा रहा है लेकिन महिला के पिता साफ कह रहे हैं कि उनकी बेटी की हत्या हुई है।

- Advertisement -

थाना पूरी तरह से मैनेज हो चुका है अब आखिरी उम्मीद एसएसपी साहेब से ही है। इधर, थाना प्रभारी ने मैनेज होने की बात से पूरी तरह इनकार करते हुए कहा है कि खाना बनाने के दौरान झुलसने से विवाहिता की मौत हुई है लेकिन मामला प्रेम प्रसंग का है और पूरी तरह से मौत संदेहास्पद है। शव का पोस्टमार्टम होने पर ही मामले का सही मायने में पटाक्षेप हो पाएगा लेकिन खबर लिखे जाने तक इसमें भी संदेह है कि पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा या नहीं। शादीशुदा महिला व शादीशुदा लड़के के बीच अवैध संबंध में हत्या की बात स्थानीय स्तर पर पंचायत में शामिल लोग भी दबी जुबान से बोल रहे हैं। अब महिला के परिजन को एसएसपी बाबूराम से आखिरी उम्मीद बची है। कहते हैं पिता, थाना स्तर पर नहीं हो रही कोई कार्रवाई, अब एसएसपी साहेब से ही बची न्याय मिलने की उम्मीद। इधर, बहेड़ी थाना क्षेत्र के पघारी गांव में बिजली के ग्यारह हजार वोल्ट की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पघारी गांव के स्व. जामुन यादव की पत्नी ठकनी देवी तालाब के किनारे गोइठा समेट रही थी। इसी बीच ऊपर से गुजरे बिजली के ग्यारह हजार वोल्ट का तार टूट कर जमीन पर गिर गया। जिसकी चपेट में ठकनी देवी आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य पथ को पघारी गांव के पास जाम कर दिया। जिस कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई।कर्जापट्‌टी में प्रेम प्रसंग, महिला की जलाकर हत्या, थाना मैनेज, एसएसपी बाबूराम से आखिरी उम्मीदयह तस्वीर बहेड़ी की है, जहां करंट से महिला की मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Patna Teachers HRA : पटना के हजारों शिक्षकों को मिली राहत, अब मिलेगा 20% HRA! जानें पूरी जानकारी

Patna Teachers HRA: पटना में कार्यरत शिक्षकों के आवास भत्ते (HRA) में संशोधन किया गया है। अब पटना नगर निगम क्षेत्र के शिक्षकों को 20% HRA मिलेगा, जिससे हजारों शिक्षकों को आर्थिक रा#PatnaTeachersHRA,#BiharEducationNews,#HRAUpdate

बिहार में जानलेवा मौसम! 18 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट, देखें किन शहरों में अतिरिक्त खतरा!

Bihar Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार के 18 जिलों में 12 अगस्त को आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। हाल ही में हुई वज्रपात से मौतों के बाद लोगों को सतर्क र#BiharWeather,#LightningAlert,#IMDWarning

खुशखबरी Bihar Bus Service! दशहरा-छठ पर बिहार आने वाले यात्रियों की मुश्किल होगी आसान, चलेंगी स्पेशल बसें

Bihar Bus Service: दशहरा और छठ के दौरान बिहार आने वाले प्रवासी मजदूरों और यात्रियों के लिए परिवहन विभाग ने विशेष बसें चलाने का फैसला किया है। दिल्ली समेत अन्य राज्यों से बिहार के#BiharBusService,#DussehraChhath,#MigrantWorkers

पटना वालों के लिए खुशखबरी! रिंग रोड का काम अक्टूबर से शुरू, अब जाम नहीं लगेगा

Bihar Ring Road: पटना में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने और उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए कन्हौली-शेरपुर 6 लेन सड़क का निर्माण अक्टूबर से शुरू होगा। यह ग्रीनफील्#BiharRingRoad,#PatnaTraffic,#BiharInfrastructure