चुनाव डेस्क, देशज टाइम्स। अति नक्सल प्रभावित गया जिले के डुमरिया प्रखंड अंतरगत बादी बिगहा गांव मे बुधवार की रात बारह बजे लगभग सौ की संख्या में हथियार से लैस भाकपा माओवादी ने घर मे सो रहे एमलसी के चचेरे भाई अजय सिंह को जगाया और भाकपा माओवादी ने उन्हें अपने कब्जे में लेकर अनुज कुमार सिंह के घर की चाभी ले ली। फिर क्या हुआ… नक्सलियों ने भाजपा के नेता व पूर्व जदयू एमएलसी अनुज कुमार सिंह के पैतृक आवास को डायनाइट लगाकर उड़ा दिया। घटना स्थल से पुलिस ने पोस्टर और पर्चे के साथ बैनर भी बरामद किये हैं, जिसमें लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की बात लिखी है।
- Advertisement -
पोस्टर में बालू व दारू बेचवाने के लिए डुमरिया थाना इंस्पेक्टर को दोषी ठहराया है। बालू और दारू माफिया से पुलिस की मिलीभगत होने के कारण गरीब तीन हजार रुपए बालू खरीद रहा है। विस्फोट इतना भयानक था कि मकान के दरवाजे और सीमेंट के दीवारों के टुकड़े कई किलोमीटर तक बिखर गए। घर मे रखे कीमती फर्नीचर, सोफा, आलमीरा, पलंग भी बिस्फोट से कचड़े में तब्दील हो गए। मकान विस्फोट करने के बाद भाकपा माओवादियों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, अनुज कुमार सिंह मुर्दाबाद, एमसीसी जिंदाबाद का नारा लगाया। पूर्व एमएलसी का परिवार लंबे समय से नक्सलियों के निशाने पर है। घटनास्थल पर नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार से संबधित पर्चे भी छोड़े हैं। अजय कुमार सिंह ने बताया कि एक सौ की संख्या में रहे भाकपा माओवादी ने घर का ताला खोलकर उसमें डाइनामाइट लगाकर विस्फोट कर घर को उड़ा दिया। आधे घंटे तक अनुज कुमार सिंह के चचेरा भाई अजय कुमार सिंह को भाकपा माओवादी ने अपने कब्जे में रखा। चचरे भाई के सामने ही भाकपा माओवादी ने डाइनामाइट लगाया और पंद्रह मिनट के अंदर खूबसूरत मकान मलबा में तब्दील हो गया।
Mallikarjun Kharge: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री न#MallikarjunKharge,#ManmohanSingh,#PMModi
Bihar Vigilance Raid: बिहार के बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना और#BiharVigilance,#BankaNews,#Corruption
Bihar Electric Bus: बिहार में वायु प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 75 इलेक्ट्रिक बसों को हर#BiharElectricBus,#SamratChoudhary,#AirPollutionBihar
Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मा#BiharCM,#SamratChaudhary,#SahyogShivir
You must be logged in to post a comment.