spot_img

चारा घोटाला में लालू यादव की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई दस को

spot_img
- Advertisement -

नई दिल्ली, देशज टाइम्स ब्यूरो। सुप्रीम कोर्ट चारा घोटाले में सजा काट रहे  पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। आज लालू यादव की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने जल्द सुनवाई की मांग की, जिसके बाद कोर्ट ने दस अप्रैल को सुनवाई करने का आदेश दिया। 

- Advertisement -

Related imageसुनवाई के दौरान सीबीआई ने कहा कि बारह अप्रैल को सुनवाई की जाए ताकि वे अपना जवाब दाखिल कर सकें। तब चीफ जस्टिस ने कहा कि ये जमानत याचिका है, दस अप्रैल को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है। पंद्रह मार्च को लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया था। जमानत याचिका में लालू यादव ने खराब सेहत का हवाला दिया गया था। लालू यादव ने चारा घोटाले के तीन मामलों में सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है।  लालू यादव ने झारखंड हाईकोर्ट के जमानत न देने के आदेश को चुनौती दी है। झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाले के तीन मामलों में लालू यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। लालू यादव ने हाईकोर्ट में कहा था कि लोकसभा चुनाव होने वाला है, इसलिए पार्टी प्रमुख होने के नाते उम्मीदवारों को सिंबल देने के लिए हस्ताक्षर की जरूरत पड़ेगी। इसलिए उन्हें जमानत दी जाए लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी जमानत खारिज कर दी थी।चारा घोटाला में लालू यादव की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई दस को

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Patna Teachers HRA : पटना के हजारों शिक्षकों को मिली राहत, अब मिलेगा 20% HRA! जानें पूरी जानकारी

Patna Teachers HRA: पटना में कार्यरत शिक्षकों के आवास भत्ते (HRA) में संशोधन किया गया है। अब पटना नगर निगम क्षेत्र के शिक्षकों को 20% HRA मिलेगा, जिससे हजारों शिक्षकों को आर्थिक रा#PatnaTeachersHRA,#BiharEducationNews,#HRAUpdate

बिहार में जानलेवा मौसम! 18 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट, देखें किन शहरों में अतिरिक्त खतरा!

Bihar Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार के 18 जिलों में 12 अगस्त को आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। हाल ही में हुई वज्रपात से मौतों के बाद लोगों को सतर्क र#BiharWeather,#LightningAlert,#IMDWarning

खुशखबरी Bihar Bus Service! दशहरा-छठ पर बिहार आने वाले यात्रियों की मुश्किल होगी आसान, चलेंगी स्पेशल बसें

Bihar Bus Service: दशहरा और छठ के दौरान बिहार आने वाले प्रवासी मजदूरों और यात्रियों के लिए परिवहन विभाग ने विशेष बसें चलाने का फैसला किया है। दिल्ली समेत अन्य राज्यों से बिहार के#BiharBusService,#DussehraChhath,#MigrantWorkers

पटना वालों के लिए खुशखबरी! रिंग रोड का काम अक्टूबर से शुरू, अब जाम नहीं लगेगा

Bihar Ring Road: पटना में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने और उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए कन्हौली-शेरपुर 6 लेन सड़क का निर्माण अक्टूबर से शुरू होगा। यह ग्रीनफील्#BiharRingRoad,#PatnaTraffic,#BiharInfrastructure