spot_img

जलसंकट से जूझ रहे बेनीपुर की तत्काल बुझेगी प्यास, अड़ंगा लगाने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर

spot_img
- Advertisement -

जलसंकट से जूझ रहे बेनीपुर की तत्काल बुझेगी प्यास, अड़ंगा लगाने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। डीएम त्यागराजन एस एम ने बेनीपुर प्रखंड में जलसंकट से प्रभावित क्षेत्रों की समस्या के निवारण के लिए नल जल योजना व अन्य जल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की। बेनीपुर में शिवराम, पोहद्दी पश्चिमी, गणेश बनौल बलनी, जरिसों, माधोपुर मुहम्मदपुर के अधिकांश वार्ड व शेष पंचायतों के कुछ वार्ड जल की भीषण समस्या से ग्रसित हैं। डीएम ने बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया।

- Advertisement -

सर्वप्रथम पूर्व से चिन्हित जलसंकट वाले वार्डों में जलापूर्ति की योजनाओं की समीक्षा की, उसके बाद शेष पंचायतों व नगर परिषद की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि नल जल के लिए लक्षित वार्ड के खाते में सौ फीसद राशि का हस्तांतरण सुनिश्चित कराएं। जलसंकट से जूझ रहे बेनीपुर की तत्काल बुझेगी प्यास, अड़ंगा लगाने वालों पर दर्ज होगी एफआईआरपोहद्दी पश्चिमी के पंचायत सचिव को चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि अभी ही बैंक जाकर वार्ड के खाते में राशि का हस्तांतरण करें। इसका अनुपालन बैठक समाप्त होने तक करें अन्यथा आपदा अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी। पंचायत सचिव की ओर से इसका अनुपालन कर डीएम को सूचित भी किया गया।जलसंकट से जूझ रहे बेनीपुर की तत्काल बुझेगी प्यास, अड़ंगा लगाने वालों पर दर्ज होगी एफआईआरजिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन वार्ड में नल जल के लिए बोरिंग का काम किया गया है परंतु कार्य पूर्ण नहीं किया गया है उनमें स्टैंडपोस्ट के साथ नल लगाकर तत्काल पानी की व्यवस्था दें। पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि शेष स्थानों पर बीस तारीख तक अचूक रूप से चापाकल की व्यवस्था करें जो चापाकल खराब हैं उन्हें ठीक कराएं। पूरे प्रखंड का सर्वे कर जलसंकट से जूझ रहे अधिक से अधिक जगहों पर चापाकल गाड़ें।जलसंकट से जूझ रहे बेनीपुर की तत्काल बुझेगी प्यास, अड़ंगा लगाने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में अधिक से अधिक क्षेत्रों में योजना का कार्य पूर्ण करें। अधिक से अधिक स्थानों पर टैंकर से पानी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद व नगर निगम क्षेत्र में नए चापाकल लगाने की अनुमति लेने के लिए नगर विकास विभाग को पत्र भी लिखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि नल-जल योजना अथवा चापाकल लगाकर, टैंकर देकर किसी न किसी व्यवस्था से जल का प्रबंध करें। लापरवाही बरतने वाले पंचायत सेवक, कनीय अभियंता पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वार्ड सचिव, मुखिया की ओर से योजना के क्रियान्वयन में बाधा पहुंचाने पर, विलंब करने पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा।जलसंकट से जूझ रहे बेनीपुर की तत्काल बुझेगी प्यास, अड़ंगा लगाने वालों पर दर्ज होगी एफआईआरउन्होंने इस आपदा की स्थिति में सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों का बैठक में आने के लिए धन्यवाद भी किया। बैठक में डीडीसी कारी प्रसाद महतो, ज़िला पंचायती राज पदाधिकारी शत्रुघ्न कामती, अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपुर, नगर परिषद बेनीपुर के अध्यक्ष, ज़िला जनसंपर्क पदाधिकारी रविशंकर तिवारी, बीडीओ, बेनीपुर व अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि व पंचायत सचिव आदि भी उपस्थित थे।जलसंकट से जूझ रहे बेनीपुर की तत्काल बुझेगी प्यास, अड़ंगा लगाने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

श्रावणी मेले में सुल्तानगंज से झारखंड -दुम्मा तक देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं- कांवड़ियों के लिए बिहार में PHED का बड़ा ऐलान...

Bihar Shravani Mela: बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने श्रावणी मेला 2026 के लिए मुंगेर, भागलपुर और बाँका के कांवड़िया पथ पर अभूतपूर्व व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को 24x7 स्व#BiharShravaniMela,#KanwariyaPath,#PHEDBihar

Bihar Tiranga Yatra बिहार के हर सरकारी स्कूल में 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा अनिवार्य: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा फैसला

Bihar Tiranga Yatra: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालने का आदेश दिया है। इस दौरान पढ़ाई बाधित न हो, इसका भी ध#BiharTirangaYatra,#EducationNewsBihar,#IndependenceDay

दरभंगा में सनसनी: युवक के कमर से निकली पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस देख पुलिस भी हैरान!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में बहादुरपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#IllegalArms

बिहार सम्राट कैबिनेट की बैठक में 11 एजेंडों पर मुहर – बड़ा ऐलान! युवाओं को मिलेगी AI-ड्रोन ट्रेनिंग, छात्रों के लिए क्रेडिट कार्ड और...

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने युवाओं की स्किल ट्रेनिंग, गांवों में तेज इंटरनेट, सोलर सिस्टम पर अतिरिक्त मदद, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और बिजली विभाग में नई भर्तियों सहित 10 बड#BiharCabinet,#SamratChoudhary,#BiharNews