spot_img

जाले,विवि,कमतौल थाने को थी तलाश,अपराध की योजना बनाते 3 अपराधी धराए, 2 पिस्टल बरामद

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स। अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल बरामद करने में भी पुलिस को सफलता मिली। जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सीमावर्ती कमतौल थाना क्षेत्र के कदम चौक के पास चार-पांच अपराधियों को हथियार के साथ दबोचने की योजना बनी। सभी अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर अशोक ठाकुर उर्फ कारी ठाकुर के होटल के पास योजना बना रहे थे।

- Advertisement -

स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर धावा बोल दिया। पुलिस जीप को आते देख सभी अपराधी भागने लगे। इसमें दो अपराधी भाग निकले जबकि तीन शातिर को पुलिस ने दबोच लिया। तीनों शातिर की तलाशी लेने पर दो पिस्टल व दो मैग्जीन बरामद हुई।

- Advertisement -

पुलिस के पूछताछ में तीनों ने बताया, सभी कमतौल थाना के ब्रम्हमपुर गांव के हैं। इनका नाम अशोक ठाकुर उर्फ कारी ठाकुर के पुत्र नंद लाल ठाकुर व रंजीत ठाकुर के पुत्र आनंद ठाकुर व स्व राम नरेश ठाकुर के पुत्र गुलशन ठाकुर है।

- Advertisement -

तीनों शातिर अपराधी हैं। इनपर जाले, विश्वविद्यालय व कमतौल थाना में कई एफआईआर दर्ज हैं। आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों के इन अपराधियों में एक अपराधी जेल भी जा चुका है। लूटपाट, छिनतई व अन्य आपराधिक मामलों के सभी वांछित हैं। पुलिस को इस गिरोह की अर्से से तलाश थी।

थानाध्यक्ष ने स्वयं के बयान पर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज की है। वहीं कांड का अनुसंधानक एसआई राम किशोर राय को बनाया है। वहीं, इस छापेमारी दल में दो जमादार एएसआई परिजन पासवान व एएसआई श्रवण कुमार गौड़ समेत तीन सिपाहियों की टीम शामिल थी।जाले,विवि,कमतौल थाने को थी तलाश,अपराध की योजना बनाते 3 अपराधी धराए, 2 पिस्टल बरामद

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Patna Teachers HRA : पटना के हजारों शिक्षकों को मिली राहत, अब मिलेगा 20% HRA! जानें पूरी जानकारी

Patna Teachers HRA: पटना में कार्यरत शिक्षकों के आवास भत्ते (HRA) में संशोधन किया गया है। अब पटना नगर निगम क्षेत्र के शिक्षकों को 20% HRA मिलेगा, जिससे हजारों शिक्षकों को आर्थिक रा#PatnaTeachersHRA,#BiharEducationNews,#HRAUpdate

बिहार में जानलेवा मौसम! 18 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट, देखें किन शहरों में अतिरिक्त खतरा!

Bihar Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार के 18 जिलों में 12 अगस्त को आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। हाल ही में हुई वज्रपात से मौतों के बाद लोगों को सतर्क र#BiharWeather,#LightningAlert,#IMDWarning

खुशखबरी Bihar Bus Service! दशहरा-छठ पर बिहार आने वाले यात्रियों की मुश्किल होगी आसान, चलेंगी स्पेशल बसें

Bihar Bus Service: दशहरा और छठ के दौरान बिहार आने वाले प्रवासी मजदूरों और यात्रियों के लिए परिवहन विभाग ने विशेष बसें चलाने का फैसला किया है। दिल्ली समेत अन्य राज्यों से बिहार के#BiharBusService,#DussehraChhath,#MigrantWorkers

पटना वालों के लिए खुशखबरी! रिंग रोड का काम अक्टूबर से शुरू, अब जाम नहीं लगेगा

Bihar Ring Road: पटना में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने और उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए कन्हौली-शेरपुर 6 लेन सड़क का निर्माण अक्टूबर से शुरू होगा। यह ग्रीनफील्#BiharRingRoad,#PatnaTraffic,#BiharInfrastructure