spot_img

डॉ. फैजुल्लाह ने कहा, बेहतरीन चिकित्सा विकल्प की खोज के लिए डॉ. हनीमैन को शत-शत नमन

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा,देशज टाइम्स। वर्ल्ड रिव्यू दिवस पर गुरुवार को होम्योपैथ के जनक डॉक्टर सैमुअल क्रिश्चियन फैब्रिक हनीमैन का जन्म दिवस पूरे धूमधाम के साथ मिथिला होम्यो क्लीनिक में मनाया गया। मौके पर मिथिला होम्यो क्लीनिक में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मो. फैजुल्लाह ने दीप प्रज्वलन कर किया। तस्वीर पर माल्यार्पण कर होम्योपैथ के जनक को शत-शत नमन किया गया। मौके पर अतिथियों का स्वागत करते हुए मिथिला की परंपरा के अनुसार सभी को सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने होम्योपैथ के जनक के सिद्धांत पर चलने व उनके बताए रास्तों से समाज व देश को स्वस्थ रखने की शपथ ली। डॉ. फैजुल्लाह ने कहा, आज ही के दिन दस अप्रैल को दुनियाभर में महान जर्मन चिकित्सक व होम्योपैथी के संस्थापक डॉ सैमुअल हनीमैन के जन्म हुआ था। जन्म दिवस पर विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है।

- Advertisement -

होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मो. फैजुल्लाह ने कहा कि, डॉ. क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैम्यूल हनीमैन  का जन्म 1755 में जर्मनी में हुआ था। डॉ. हैनिमैन, एलोपैथी के चिकित्सक होनें के साथ  कई यूरोपियन भाषाओं के ज्ञाता थे। डॉ. फैजुल्लाह ने कहा, जीवकोपार्जन के लिए चिकित्सा व रसायन विज्ञान का कार्य करने के साथ साथ वे अंग्रेजी भाषा के ग्रंथों का अनुवाद जर्मन व अन्य भाषाओं में करते थे। डॉ. फैजुल्लाह ने कहा, आज जहां महंगा होता उपचार आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। ऐसे में, डॉ हनीमैन को श्रेय देना होगा कि उन्होंने वर्षों पहले आमजन के लिए एक बेहतरीन चिकित्सा विकल्प की खोज की। मौके पर डॉ. आई सफर ने कहा, हेनीमैन एलोपैथिक डॉक्टर होने के बावजूद कठिन परिश्रम के बदौलत पूरे विश्व में खुद को स्थापित किया। मौके पर 240 मरीजों को खसरे की जानकारी दी गई। इससे बचने के लिए दवा मुफ्त मरीजों के बीच वितरित किया गया। मौके पर हलीम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. के पीसिंह कॉलेज के निदेशक हजरत उल्ला खान, डॉ. तस्लीम, डॉ. तस्लीम फातिमा, डॉ. आबाद अहमद, डॉ. रियाज अनीस उर रहमान, फैजुल गनी मौजूद थे।डॉ. फैजुल्लाह ने कहा, बेहतरीन चिकित्सा विकल्प की खोज के लिए डॉ. हनीमैन को शत-शत नमन

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांका Vigilance Raid: इंजीनियर हरेंद्र कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी, पटना-वैशाली में मिली अकूत दौलत!

Bihar Vigilance Raid: बिहार के बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना और#BiharVigilance,#BankaNews,#Corruption

बिहार में अब दौड़ेंगी शुद्ध हवा- डीजल बसें बंद! 25 अगस्त से 75 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ | जानें आपके शहर का नंबर कब?

Bihar Electric Bus: बिहार में वायु प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 75 इलेक्ट्रिक बसों को हर#BiharElectricBus,#SamratChoudhary,#AirPollutionBihar

Bihar CM Samrat के सामने जनता का दर्द! खोला -पंचायत, प्रखंड और जिला अधिकारियों की शिकायत का पिटारा – न्याय नहीं मिल रहा!

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मा#BiharCM,#SamratChaudhary,#SahyogShivir

बिहार की जीविका दीदियों ने कहा – झंडा ऊंचा रहे हमारा…संभाली तिरंगे की कमान! समस्तीपुर, सुपौल, मुंगेर, जहानाबाद, मसौढ़ी और बेगूसराय में हजारों झंडे...

Bihar Har Ghar Tiranga: बिहार के मसौढ़ी में जीविका दीदियों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान को नई ऊर्जा दी है। वे 3700 राष्ट्रध्वज बनाकर आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति का#BiharNews,#HarGharTiranga,#JeevikaDidis