spot_img

प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ घर-घर जगेगा अलख

spot_img
- Advertisement -

पटना, देशज टाइम्स संवाद। स्थानीय कारगिल चौक गांधी मैदान के पास भारतीय मित्र पार्टी की ओर से प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत गुरुवार से करते हुए अभियान छेड़ दिया गया है।  हस्ताक्षर अभियान के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा कि शिक्षा हर व्यक्ति के लिए अत्यंत जरूरी है। शिक्षा के बिना हर मनुष्य अधूरा है। उन्होंने कहा के हर कोई अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए तत्पर रहते हैं। राज्य में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी इस कदर है कि मध्यवर्ग के लोग अपने बच्चो को बेहतर शिक्षा नहीं दिला पा रहे है।

- Advertisement -

प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ घर-घर जगेगा अलख

- Advertisement -

इतना ही नहीं प्राइवेट स्कूलों में डोनेशन का खेल चलता है। गत 17 जून को कृष्ण मेमोरियल हॉल में हल्ला बोल प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। श्री महतो ने कहा कि जहां सरकारी अस्पतालों में सुविधा के नाम पर खानापूरी हो रही है वहीं प्राइवेट स्कूल वाले मनमानी तौर पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। श्री महतो ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान एक साल तक चलेगा।  हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे व हस्ताक्षर कराएंगे। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत कुमार, महिला सेल की अध्यक्ष वीणा देवी, प्रदेश सचिव बिहारी लाल, विमल कुमार यादव, मो. रिजवान, लव कुमार सिंह, रवि कुमार, गोपाल कुमार तिवारी, अमरजीत कुमार, रामअवतार यादव उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के ‘ योजनाबाज ‘ 2000 मुखियाओं पर गिरी गाज! 12 की कुर्सी छिनेगी, 5 साल चुनाव नहीं लड़ पाएंगे!

Bihar Mukhiya: बिहार में 2,000 से ज्यादा मुखिया वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में पंचायती राज विभाग की जांच के घेरे में हैं। 12 मुखियाओं को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू, 5 साल#BiharMukhiya,#PanchayatiRajBihar,#CorruptionProbe

तेज प्रताप यादव की बड़ी चेतावनी: पूर्व PA कर रहा है धोखाधड़ी, बचकर रहें!

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व निजी सहायक मोतीलाल राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जनशक्ति जनता दल के पदाधिकारियों और समर्थकों को राय के झांसे में न आने की च#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#JanshaktiJanataDal

12 अगस्त को लगेगा 21वीं सदी का सबसे अनोखा सूर्य ग्रहण! भारत में दिखेगा या नहीं… फिर क्यों खास है यह पूर्ण सूर्य...

Solar Eclipse 2026: 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने वाला है। यह 21वीं सदी का सबसे अनोखा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत के लोग इसे नहीं देख पाएंगे।#SolarEclipse2026,#SuryaGrahan,#IndiaNews

Patna High Court का बड़ा फैसला – POCSO केस में पीड़िता की मां को नहीं सुना! पटना हाई कोर्ट ने 4 दिन में मिली...

Patna High Court: पटना हाई कोर्ट ने खगड़िया के एक पॉक्सो मामले में निचली अदालत द्वारा दी गई नियमित जमानत रद्द कर दी है। हाई कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत ने गंभीर कानूनी त्रुटि करत#PatnaHighCourt,#POCSOAct,#KhagariaNews