spot_img

बिजली तार बदलने के नाम पर विभाग की मनमानी से ग्रामीण उग्र, प्रदर्शन, अल्टीमेटम

spot_img
- Advertisement -

बिजली तार बदलने के नाम पर विभाग की मनमानी से ग्रामीण उग्र, प्रदर्शन, अल्टीमेटम आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो।विद्युत तार बदलने के नाम पर की जा रही बिजली विभाग के मनमानी के खिलाफ मंगलवार को बेनीपट्टी के बसबरिया के ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन कर विभाग को आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की ओर से वायरिंग बदलने के नाम पर मुख्य पथ छोड़कर लोमा से बसबरिया तक आवासीय जमीन होकर ग्यारह हजार वोल्टेज का तार टांग दिया गया है।

- Advertisement -

ग्रामीणों का कहना है कि पहले साहरघाट-बेनीपट्टी उच्चैठ मुख्य पथ किनारे से यह तार गुजर रहा था। जिससे, ग्रामीणों को कोई समस्या नहीं हो रही थी, लेकिन, फिलहाल हुई तार के बदलाव में नए इलाके में तार लटका दिया गया है। जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। मुख्य पथ व नहर किनारे छोड़कर लोगों के निजी आवासीय जमीन के ऊपर से एचटी का तार टांगा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नहर किनारे से एचटी तार को लगाया जा सकता है, लेकिन स्थानीय विभागीय अधिकारी, कर्मी व ठेकेदार के कर्मचारी आम आदमी की गंभीर समस्याओं को नजर अंदाज कर तार अपने इच्छानुसार कार्य को अंजाम दे रहे हैं जिससे स्थानीय ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश है।

- Advertisement -

आक्रोशित ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या से विद्युत विभाग के जेई, एसडीईओ एवं कार्यपालक अभियंता को लिखित रूप से अवगत कराकर अल्टीमेटम दे दिया है कि समय रहते यदि इस तरह के मनमानी पर रोक नहीं लगाया जाता है तो ग्रामीण सामूहिक रूप से कार्य अवरुद्ध कर मुख्य पथ को जाम करेंगे। कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष रामउदार यादव के नेतृत्व में जारी इस विरोध प्रदर्शन में सोमन ठाकुर,शंकर साह,रामप्रसाद शर्मा,प्रदीप कुमार शर्मा,उत्तिम लाल यादव, शिवशंकर साह, लक्की राज सहित कई लोग शामिल थे। जेई राजेश कुमार ने बताया कि पोलिंग व वायरिंग में विभागीय स्तर पर कोई परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। बल्कि, पुराने पोल पर जर्जर तार बदलकर नए तार लगाए जा रहे हैं।बिजली तार बदलने के नाम पर विभाग की मनमानी से ग्रामीण उग्र, प्रदर्शन, अल्टीमेटम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के ‘ योजनाबाज ‘ 2000 मुखियाओं पर गिरी गाज! 12 की कुर्सी छिनेगी, 5 साल चुनाव नहीं लड़ पाएंगे!

Bihar Mukhiya: बिहार में 2,000 से ज्यादा मुखिया वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में पंचायती राज विभाग की जांच के घेरे में हैं। 12 मुखियाओं को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू, 5 साल#BiharMukhiya,#PanchayatiRajBihar,#CorruptionProbe

तेज प्रताप यादव की बड़ी चेतावनी: पूर्व PA कर रहा है धोखाधड़ी, बचकर रहें!

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व निजी सहायक मोतीलाल राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जनशक्ति जनता दल के पदाधिकारियों और समर्थकों को राय के झांसे में न आने की च#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#JanshaktiJanataDal

12 अगस्त को लगेगा 21वीं सदी का सबसे अनोखा सूर्य ग्रहण! भारत में दिखेगा या नहीं… फिर क्यों खास है यह पूर्ण सूर्य...

Solar Eclipse 2026: 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने वाला है। यह 21वीं सदी का सबसे अनोखा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत के लोग इसे नहीं देख पाएंगे।#SolarEclipse2026,#SuryaGrahan,#IndiaNews

Patna High Court का बड़ा फैसला – POCSO केस में पीड़िता की मां को नहीं सुना! पटना हाई कोर्ट ने 4 दिन में मिली...

Patna High Court: पटना हाई कोर्ट ने खगड़िया के एक पॉक्सो मामले में निचली अदालत द्वारा दी गई नियमित जमानत रद्द कर दी है। हाई कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत ने गंभीर कानूनी त्रुटि करत#PatnaHighCourt,#POCSOAct,#KhagariaNews