spot_img

सरफराज हत्याकांड का मामला पहुंचा पटना, सात के प्रिंगर प्रिंट पर लगी लैंस

spot_img
- Advertisement -

सरफराज हत्याकांड का मामला पहुंचा पटना, सात के प्रिंगर प्रिंट पर लगी लैंस

- Advertisement -

अलीनगर, देशज टाइम्स ब्यूरो। पकरी के मो. सरफराज की हत्या की गुत्थी अब तक अनसुलझी है। वैसे, पुलिस की कोशिश लगातार केस सुलझाने की दिशा में आगे बड़ रही है। करीब एक सप्ताह पूर्व 31 दिसंबर की सुबह पकरी ठेंगहा सड़क के हुमैरा पब्लिक स्कूल के निकट सरफराज की लाश मिली थी। इसको लेकर दिन भर घटनास्थल पर अफरा-तफरी भी मची रही। पुलिस प्रशासन को शरारती तत्वों का आक्रोश भी झेलना पड़ा। घटना को सुलझाने के लिए पटना की एफएसएल टीम ने सोमवार को अलीनगर थाना पर पहुंची जहां से घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न पहलुओं की जांच करते हुए घटनास्थल पर मोटरसाइकिल की टूटी  पार्ट को भी इकट्ठा कर अपने साथ ले गई।  दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल की भी बारीकी से फिंगरप्रिंट व अन्य जांच का सैंपल लिया। वैसे जांच दल का यह भी कहना था कि फॉरेंसिक जांच में सही सबूत दुर्घटना के 72 घंटे के अंदर ही आता है। ज्यादा समय बीतने पर निशान समाप्त  हो जाता है।

- Advertisement -

सरफराज हत्याकांड का मामला पहुंचा पटना, सात के प्रिंगर प्रिंट पर लगी लैंस

- Advertisement -

वहीं इस मामले में लीलपुर,टीकापट्टी व गरोल गांव के कुल 7 लोगों का फिंगरप्रिंट भी संबंधित प्रपत्र में जांच दल अपने साथ ले गई जिनमें लीलपुर के पचपन वर्षीय मो. सईद, 32 वर्षीय मो. रब्बानी, 28 वर्षीय मो. मुस्तकीम,78 वर्षीय अब्दुल करीम, तीस वर्षीय मो. समीम, टीकापट्टी के चालीस वर्षीय कुशेश्वर लालदेव  व गरौल के 35 वर्षीय मो. गुलजार शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने जांच रिपोर्ट भी जांच दल को समर्पित कर दिया जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक पड़ताल करेंगे। जांच दल में फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ योगेंद्र प्रसाद व फोटो ब्यूरो विशेषज्ञ दिनेश कुमार सिंह शामिल थे। जांच दल से मिलने पहुंचे बेनीपुर एसडीपीओ उमेश्वर चौधरी ने उनसे बात करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा पुलिस के नजदीक दर्ज मामला तो हत्या का बताया गया है इसलिए जांच दल किसी बिंदु को नहीं छोड़ना चाहती है। पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताना उचित होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में सनसनी: युवक के कमर से निकली पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस देख पुलिस भी हैरान!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में बहादुरपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#IllegalArms

बिहार सम्राट कैबिनेट की बैठक में 11 एजेंडों पर मुहर – बड़ा ऐलान! युवाओं को मिलेगी AI-ड्रोन ट्रेनिंग, छात्रों के लिए क्रेडिट कार्ड और...

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने युवाओं की स्किल ट्रेनिंग, गांवों में तेज इंटरनेट, सोलर सिस्टम पर अतिरिक्त मदद, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और बिजली विभाग में नई भर्तियों सहित 10 बड#BiharCabinet,#SamratChoudhary,#BiharNews

बिहार के बुजुर्गों की अब होगी बल्ले-बल्ले! सरकार ने दिए 139 नए वृद्धाश्रम बनाने के निर्देश, मिलेंगी ये धांसू सुविधाएं | पढ़िए – मंत्री...

Bihar Senior Citizens: बिहार सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने 139 नए वृद्धाश्रमों की कैबिनेट मंजूरी और अस्पतालों-बैंकों में#BiharSeniorCitizens,#DrShwetaGupta,#OldAgeHomes

बिहार के छात्रों का सपना होगा पूरा! LNMI की ‘गंगा टू ग्लोबल’ पहल से मिलेगा अंतरराष्ट्रीय अनुभव, जानें क्या है खास?

Bihar Education: बिहार के ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान (LNMI) के छात्रों को अब 'गंगा टू ग्लोबल' पहल के तहत अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर मिलेगा। मुख्यमंत#BiharEducation,#LNMI,#SamratChoudhary