spot_img

सिंहवाड़ा में दो महिलाओं की मौत, चार जख्मी, बवाल, सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

 

- Advertisement -

सिंहवाड़ा में दो महिलाओं की मौत, चार जख्मी, बवाल, सड़क जाम

- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। एनएच 57 पर फिर हादसा ने लोगों को सदमे में डाल दिया। दो महिलाओं की मौत ने लोगों को झकझोर दिया। गुरुवार को  सिमरी के निकट दो हादसे हुए। इसमें दो महिलाओं की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। कई लोग जख्मी भी हो गए। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर बवाल काटा। आक्रोशित लोगों ने स्थानीय प्रशासन पर नाराजगी जताते विरोध में जमकर नारेबाजी की। सड़क को चारों तरफ से घेर लिया। जाम लगाकर प्रशासन के बड़े अधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़ गए। मौके पर प्रशिक्षु आइएएस विवेक रंजन मैथ्यू, बीडीओ आभा कुमारी, सीओ प्रदीप पांडेय, वरिष्ठ नेता सुधीर कांत मिश्रा समेत सिमरी व मब्बी थाना की पुलिस, सैफ के जवान पहुंचकर मोर्चा संभालने को मजबूर हो गए। बाद में अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर यातायात बहाल कराया। वहीं लाश को पुलिस ने  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सिमरी थाना चौक से पूरब दरभंगा की ओर जा रहे ऑटो को पिकअप ने ठोकर मारते हुए सड़क किनारे पलट गया।

- Advertisement -

सिंहवाड़ा में दो महिलाओं की मौत, चार जख्मी, बवाल, सड़क जाम

इस घटना में सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भजौरा निस्ता के भुन्नु सहनी की पत्नी सुकनी देवी की मौत हो गई। वहीं, सिमरी थाना चौक के ही पुलिस चेक पोस्ट के सामने ट्रक ने बिरदीपुर से सिमरी आ रहे ऑटो को ठोकर मार दी। इसमें बिरदीपुर के नथुनी पासवान की पत्नी सोनी देवी की मौत हो गई। वहीं सोनी के पांच वर्षीय पुत्र करन पासवान समेत पुतुल देवी, राजेश पासवान, ललिता देवी जख्मी हो गए। जख्मियों को तत्काल दरभंगा भेजा गया जहां सभी का उपचार निजी क्लिनिक में चल रहा है। इधर, प्रशिक्षु आइएएस श्री मैथ्यू ने सोनी देवी के पति नथुनी पासवान को पारिवारिक सहायता कोष से बीस हजार व स्थानीय मुखिया लुतफुर रहमान ने कबीर अंत्येष्ठी योजना के तहत तीन हजार रूपए दिए जिसके बाद लोग शांत हुए और सड़क बहाल हो सका।

सिंहवाड़ा में दो महिलाओं की मौत, चार जख्मी, बवाल, सड़क जाम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के ‘ योजनाबाज ‘ 2000 मुखियाओं पर गिरी गाज! 12 की कुर्सी छिनेगी, 5 साल चुनाव नहीं लड़ पाएंगे!

Bihar Mukhiya: बिहार में 2,000 से ज्यादा मुखिया वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में पंचायती राज विभाग की जांच के घेरे में हैं। 12 मुखियाओं को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू, 5 साल#BiharMukhiya,#PanchayatiRajBihar,#CorruptionProbe

तेज प्रताप यादव की बड़ी चेतावनी: पूर्व PA कर रहा है धोखाधड़ी, बचकर रहें!

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व निजी सहायक मोतीलाल राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जनशक्ति जनता दल के पदाधिकारियों और समर्थकों को राय के झांसे में न आने की च#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#JanshaktiJanataDal

12 अगस्त को लगेगा 21वीं सदी का सबसे अनोखा सूर्य ग्रहण! भारत में दिखेगा या नहीं… फिर क्यों खास है यह पूर्ण सूर्य...

Solar Eclipse 2026: 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने वाला है। यह 21वीं सदी का सबसे अनोखा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत के लोग इसे नहीं देख पाएंगे।#SolarEclipse2026,#SuryaGrahan,#IndiaNews

Patna High Court का बड़ा फैसला – POCSO केस में पीड़िता की मां को नहीं सुना! पटना हाई कोर्ट ने 4 दिन में मिली...

Patna High Court: पटना हाई कोर्ट ने खगड़िया के एक पॉक्सो मामले में निचली अदालत द्वारा दी गई नियमित जमानत रद्द कर दी है। हाई कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत ने गंभीर कानूनी त्रुटि करत#PatnaHighCourt,#POCSOAct,#KhagariaNews