spot_img

बेकाबू ट्रक ने बारातियों को रौंदा,8 की मौत, 24 जख्मी, विरोध में हंगामा, सड़क जाम, तनाव

spot_img
- Advertisement -
लखीसराय, देशज टाइम्स। लखीसराय जिले के हलसी बाजार में बुधवार देर रात एक ट्रक ने बारातियों को कुचल दिया। इसमें आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई। चौबीस लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल और हलसी पीएचसी में चल रहा है। हादसा एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से हुआ। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। तनाव के कारण मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसे के बाद आरोपित ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने हलसी बाजार स्थित अंबेडकर चौक के समीप मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसपी मनीष कुमार, एसडीएम मुरली प्रसाद सिंह एवं भारी संख्या में पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी है।मृतकों में मंजीत कुमार, नकट मांझी, मुस्कान कुमारी, उमेश मांझी, राजीव मांझी, धनराज मांझी, शंभू मांझी और गोरे मांझी शामिल हैं। घायलों में करकू मांझी, सन्नू मांझी, रितिक मांझी, कर्पूरी मांझी, मतरू मांझी सहित कई लोगों का इलाज सदर अस्पताल और हलसी पीएचसी में चल रहा है। बेकाबू ट्रक ने बारातियों को रौंदा,8 की मौत, 24 जख्मी, विरोध में हंगामा, सड़क जाम, तनाव

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा! 33 लाख के मिट्टी में छिपाकर रखे आभूषण बरामद, 4 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 33 लाख रुपये के लूटे गए आभूषण और हथियार बरामद किए गए।#MuzaffarpurCrime,#JewelersLoot,#BiharPolice

Bihar Teacher News: बिहार: प्रधान शिक्षकों को मिली बड़ी राहत! ज्वाइनिंग की तारीख में हुआ बदलाव, जानें पूरी खबर

बिहार शिक्षा विभाग ने नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों की ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि एक सप्ताह बढ़ा दी है। यह फैसला हजारों अभ्यर्थियों को राहत देगा, जो प्रशासनिक या व्यक्#BiharTeacherNews,#PradhanShikshak,#BiharEducation

Gaya Technology News: गया के युवाओं के लिए बड़ी खबर! 170 करोड़ का टेक सेंटर देगा हजारों नौकरियां, CM सम्राट ने किया शिलान्यास

गया में 170 करोड़ रुपये का अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर बन रहा है, जिसकी आधारशिला CM सम्राट चौधरी ने रखी। यह केंद्र युवाओं को उन्नत तकनीकी कौशल प्रदान कर रोजगार#GayaNews,#BiharTechnology,#SkillDevelopment

Varanasi Hindu Rashtra News: काशी में गूंजी हिंदू राष्ट्र की हुंकार, मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने का आह्वान, क्या भारत जल्द बनेगा...

वाराणसी में 'हिंदू संगम' कार्यक्रम में संतों और वक्ताओं ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की पुरजोर मांग की। मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने का आह#VaranasiNews,#HinduRashtra,#SanatanDharma