spot_img

50 साल का हुआ मधुबनी जिला…HAPPY BIRTH DAY MADHUBANI… 1972 में स्थापना इस वर्ष 2022 में जश्नोत्सव, मंत्री संजय झा ने मैथिली में किया ट्वीट् कहा-आई अपन सबहक मधुबनी पचास बरसक भ गेल

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी जिला के पचास वर्ष पूरे हो गए। आज गुरुवार को मधुबनी अपना पचासवां स्थापना दिवस मना रहा है। 1972 में स्थापना और इस वर्ष 2022 में जश्नोत्सव से संपूर्ण मधुबनी गदगद है। कई तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इधर, सरकार के जलसंसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने समस्त जिलेवासियों को बधाई और शुभकामना देते मैथिली में ट्ववीट किया है। इसमें लिखा है,आई अपन सबहक मधुबनी पचास बरसक भ गेल। 1 दिसंबर 1972 क दरभंगा जिला स पृथक मधुबनी क स्थापना कैल गेल छल। मधुबनीक स्थापना दिवस पर समस्त जिलावासी के हार्दिक बधाई आओर शुभकामना।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Speedy Trial: मधुबनी डीएम का बड़ा आदेश, लंबित मामलों के जल्द निपटारे पर जोर, बढ़ेगी दोष सिद्धि दर!

जानकारी के अनुसार, मुख्यालय स्थित वाट्सन विद्यालय परिसर में जिला स्थापना दिवस का भव्य आगाज गुरुवार को हुआ। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्हें ढे़र सारी बधाइयां देते हुए जिले के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया।

50 साल का हुआ मधुबनी जिला...HAPPY BIRTH DAY MADHUBANI... 1972 में स्थापना इस वर्ष 2022 में जश्नोत्सव, मंत्री संजय झा ने मैथिली में किया ट्वीट् कहा-आई अपन सबहक मधुबनी पचास बरसक भ गेल

जानकारी के अनुसार, मधुबनी जिला की स्थापना वर्ष 1972 में हुई थी। इस वर्ष 2022 में प्रशासन ने अपने जिला के स्थापना काल का ऐतिहासिक 50 वां वर्ष दिवस समारोह कार्यक्रमआयोजित किया है। गुरुवार को प्रातः 7.30 बजे में वॉटसन स्कूल से प्रभातफेरी निकाली गई।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

डीएम अरविंद कुमार ने गांधी और विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। शहर के गणमान्य लोगों सहित विद्वतजनों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया।

डीएम ने मधुबनी जिला की सांस्कृतिक विरासत पौराणिक महत्व वैभवशाली ऐतिहासिक धरोहर विद्वता व पेंटिंग की सराहनीय योगदान की चर्चा किया। कार्यक्रम में एसपी सुशील कुमार, एडीएम नरेश झा, डीडीसी विशाल कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित विभागीय शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इधर, स्कूल परिसर में गुव्वारों की उड़ान के बीच जश्नोत्सव की धूम मची रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रंगारंग वातावरण में ठंड ने कब गर्मी का रूप धारण कर लिया इसका पता ही नहीं चला।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में बच्चे के शौच न निकला मेढक Frog Mystery पिता का दावा -बच्चे के पेट से मेंढक निकला, DMCH में डॉक्टर्स...

Frog Mystery: दरभंगा के डीएमसीएच में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टर्स...

Araria News: कटनी से बाल रेस्क्यू: अररिया के 144 बच्चों को घर वापस लाया गया, जानें पूरा मामला

बाल रेस्क्यू: मध्यप्रदेश के कटनी में बाल तस्करी के शक में रेस्क्यू किए गए...

Bihar Railway News: मोतीहारी में ट्रेन पर पथराव: अवध एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने बी-1 कोच को निशाना बनाया

ट्रेन पर पथराव: बिहार में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना...

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...