spot_img

DM हो तो धर्मेंद्र कुमार जैसा और छात्रा हो तो सलोनी कुमारी जैसी…नशा मुक्ति गाने पर वायरल हुई…बना दी गई 1 दिन के लिए DEO यानी जिला शिक्षा पदाधिकारी…रोहतास

spot_img
- Advertisement -

DM हो तो रोहतास के धर्मेंद्र कुमार जैसा और छात्रा हो तो सलोनी कुमारी जैसी…नशा मुक्ति गाने पर वायरल हुई तो डीएम धमेंद्र कुमार ने उसे एक दिन के लिए DEO बना दिया, यानी जिला शिक्षा पदाधिकारी…रोहतास। सलोनी नशा मुक्ति पर गाना गाकर वायरल हो गई है।

- Advertisement -

यहां रोहतास जिले के तिलौथू स्थित मध्य विद्यालय पतलुका की आठवीं कक्षा की छात्रा सलोनी कुमारी काे एक दिन का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया। छात्रा का नशे के खिलाफ गीत का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने यह निर्णय किया।

- Advertisement -

सलोनी कुमारी रोहतास के तिलौथू क्षेत्र की रहने वाली है। वह तिलौथू के मध्य विद्यालय पतलूका में आठवीं में पढ़ती है। सलोनी ने अपने स्कूल में शराब पीने से होने वाले नुकसान को लेकर गाना गया था। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद से सभी सलोनी की तारीफ कर रहे हैं। वही रोहतास के जिलाधिकारी श्री कुमार ने भी सलोनी और उनके परिजन को समानित किया है। सलोनी को एक दिन के लिए DEO भी बनाया गया।

- Advertisement -

DEO बनने के बाद सलोनी ने शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की बात कही। सबसे पहले रोहतास के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सलोनी और उनके परिजनों को सम्मानित किया। डीएम औरDM हो तो धर्मेंद्र कुमार जैसा और छात्रा हो तो सलोनी कुमारी जैसी...नशा मुक्ति गाने पर वायरल हुई...बना दी गई 1 दिन के लिए DEO यानी जिला शिक्षा पदाधिकारी...रोहतास अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में सलोनी ने ने एकबार फिर से नशा मुक्ति वाला गाना गाया। जिसे सुनने के बाद जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने उसकी खुब तारीफ की।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सलोनी की तारीफ करते हुए कहा कि सलोनी नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता अपने गीत के माध्यम से फैला रही है जो कबीले तारीफ है। बता दें कि सलोनी काफी गरीब परिवार से हैं, जिसको मध्यनजर रखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सीओ को निर्देश दिया है कि सलोनी के परिवार को जमीन उपलब्ध कराया जाए।

छात्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, वह नशे को लेकर लगातार गीत गाती है। सभी लोग नशे से दूर रहें और पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान दें। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि उनकी कोशिश है कि विभाग से सलोनी को संगीत के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिले। उन्हें विशेष ट्रेनिंग के लिए विशेष शिक्षकों की भी जरूरत होगी तो वह भी विभाग पूरा करेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: सम्राट चौधरी ने टोपी पहनने से किया इनकार, बिहार में सेट किया नया राजनीतिक फॉर्मूला

बीजेपी पॉलिटिक्स मॉडल: बिहार की सियासत में इन दिनों 'टोपी' पर बड़ी बहस छिड़ी...

Darbhanga News: दरभंगा में साइबर फ्रॉड, बैंक मैनेजर बनकर महिला से 2.76 लाख की ठगी, पढ़िए कैसे हुआ साइबर फ्रॉड?

साइबर फ्रॉड: दरभंगा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बैंक मैनेजर...

Darbhanga BIG News: दरभंगा व्यवसायी की संदिग्ध मौत, होटल में मिली लाश, दो दिन से बंद था कमरा, पढ़िए दुर्गंध और कई सवाल!

Darbhanga Businessman Death: दरभंगा के एक होटल में कारोबारी का शव मिलने से सनसनी...