spot_img

झंझारपुर उपकारा में बंदियों को मेंटल हेल्थ पर फोकस रखने की सलाह, तनाव, चिंता और अवसाद से बचने की मिली सीख

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: उपकारा झंझारपुर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शिविर का हुआ आयोजन

- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। मंगलवार को झंझारपुर उपकारा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपकारा अधीक्षक देवाशीष सिन्हा ने उपकारा के बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी दुनिया में हर आठ में से एक व्यक्ति मानसिक समस्या से ग्रसित है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि हर साल 10 अक्टूबर को पूरी दुनिया में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस यानी वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता फैलाना है।

- Advertisement -

श्री सिन्हा ने कहा कि महिलाएं और युवा वर्ग सबसे ज्यादा मानसिक समस्या से प्रभावित होते हैं। एक अनुमान के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य अवस्था में जीवन गुजार रहे हर चार में तीन व्यक्तियों को पर्याप्त उपचार उपलब्ध नहीं है।

दुनिया भर में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति अंदर से इतना परेशान और असहज महसूस करता है कि मानसिक बीमारी बढ़कर शारीरिक बीमारी में भी तब्दील हो जाती है। आज के समय पर मेंटल हेल्थ को ठीक रखना बेहद आवश्यक है।

इस मौके पर मौजूद अधिवक्ता रत्नेश कुमार दास ने बताया कि पहली बार विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन 10 अक्टूबर 1992 में किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक और प्रशिक्षित करना था ताकि लोग इसके बारे में जाने और समझें।

उन्होंने बताया कि बच्चों में लगातार बढ़ रहे मानसिक तनाव से कई बार लोगों की जान भी चली जाती है। इतना ही नहीं भारत में 25 फीसदी लोग मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद से पीड़ित हैं। इस अवसर पर सैकड़ों उपकारा के बंदी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में जमीन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर: अब रजिस्ट्री के लिए ये 3 नियम जानना बेहद जरूरी!

Bihar Land Registration: बिहार सरकार ने भूमि निबंधन प्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं। अब जमीन के न्यूनतम सरकारी मूल्य (सर्किल रेट) संशोधित हो गए हैं और ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया#BiharLandRegistration,#BiharCircleRate,#PropertyRulesBihar

सीवान में दोस्त को यज्ञ के बहाने बुलाकर मारी थी गोली! मुख्य आरोपी दबोचा, जानें पूरा मामला

Siwan Crime News: सीवान में 25 जून को दोस्त को यज्ञ देखने के बहाने बुलाकर गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी रवि कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से देशी#SiwanCrime,#BiharPolice,#AccusedArrested

Bihar Board Exam: 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा की तारीखें आईं, 1 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम!

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 1 जुलाई से 6 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं, 11 जुलाई तक आएगा परिणाम। छात्रों के#BiharBoardExam,#QuarterlyExams,#BiharEducation

CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन…आपके गांव आएंगे ‘नेता जी’, सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

Bihar Gram Sabha: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर महीने ग्राम सभा बैठकें अनिवार्य की हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री और अधिकारी सीधे गांवों म#BiharGramSabha,#SamratChoudhary,#RuralDevelopment