spot_img

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

Gaurav Khanna Divorce: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अकांक्षा चमोला पिछले एक साल से अलग रह रहे थे, अब उन्होंने अपने रिश्ते के टूटने की बात सार्वजनिक कर दी है।

spot_img
- Advertisement -

Gaurav Khanna Divorce: टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना की निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। उनकी पत्नी, जानी-मानी एक्ट्रेस अकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में खुद यह खुलासा किया है कि वे और गौरव तलाक लेने वाले हैं।

- Advertisement -

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

- Advertisement -

अकांक्षा ने बताया कि वे दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे, और इस बात को उन्होंने अब तक सार्वजनिक नहीं किया था।

अकांक्षा ने शो पर कहा, “मेरा और गौरव का डिवोर्स होने वाला है। हम दोनों एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। ये बात हमने पब्लिक में नहीं रिवील की थी, लेकिन अब ये बात सामने आ चुकी है। ये आपसी सहमति से लिया गया फैसला है। हम आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं। हम दोनों को ऐसा लगता है कि हम बतौर पार्टनर एक-दूसरे के साथ सही नहीं हैं। सच यही है कि हम दोनों एक अलग फ्यूचर चाहते हैं और दुख की बात यही है कि उस फ्यूचर में हम साथ नहीं हैं। हमारे बीच कोई गिला-शिकवा नहीं है।”

- Advertisement -

गौरव खन्ना और अकांक्षा के तलाक की वजह क्या?

‘लॉक अप सीजन 2’ के पहले एपिसोड में, रितेश देशमुख और फराह खान ने अकांक्षा चमोला को अपने एक बड़े सीक्रेट का खुलासा करने का टास्क दिया था।

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

इसी दौरान अकांक्षा ने गौरव खन्ना के साथ अपने रिश्ते के खत्म होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है और वे पिछले एक साल से इस बारे में बात कर रहे थे। अकांक्षा ने स्पष्ट किया कि उनके बीच कोई कड़वाहट या शिकायत नहीं है, वे आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि वे बतौर पार्टनर अब साथ नहीं रह सकते।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनके माता-पिता को भी लगा था कि अगर वे कुछ समय अलग रहेंगे, तो शायद उनके बीच की दूरियां कम हो जाएंगी।

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

अकांक्षा के अनुसार, वे दोनों हमेशा एक-दूसरे का साथ देते थे, लेकिन उनके वैवाहिक जीवन से ‘स्पार्क’ खत्म हो चुका था। उनके इस खुलासे से शो पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

फैसले का ‘बिग बॉस 19’ कनेक्शन और बच्चे का मुद्दा

शो के होस्ट रितेश देशमुख ने अकांक्षा से पूछा कि क्या यह बड़ा फैसला ‘बिग बॉस 19’ के दौरान लिया गया था, तो उन्होंने ‘हां’ में जवाब दिया। गौरव खन्ना और अकांक्षा चमोला पिछले कुछ समय से बच्चे को लेकर भी चर्चा में थे। खबरें थीं कि गौरव पिता बनना चाहते हैं, लेकिन अकांक्षा अभी इसके लिए तैयार नहीं थीं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस तलाक के पीछे बच्चे का मुद्दा भी एक वजह हो सकता है, यह तो कपल ही बेहतर जानता है।

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

गौरव और अकांक्षा की शादी साल 2016 में हुई थी और अब लगभग 10 साल बाद उनका रिश्ता टूट रहा है। यह खबर निश्चित रूप से उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका है, जो उन्हें टीवी के सबसे प्यारे कपल्स में से एक मानते थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार का कश्मीर बदलने को तैयार! ककोलत जलप्रपात के पास होमस्टे से खुलेगा रोजगार, मिलेगा 10 लाख तक लोन, जानें पूरा प्लान

Nawada Tourism: बिहार सरकार ने नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात को मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना के तहत चुना है। इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की संस्क#NawadaTourism,#BiharHomestay,#KakolatWaterfall

दरभंगा में खौफनाक वारदात! क्या – पोते ने की दादा की हत्या? खेत में मिला शव, विरोध में बवाल, लहेरियासराय- समस्तीपुर पथ पर सड़क...

Bihar Crime: दरभंगा में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव ढैंचा के खेत से बरामद हुआ है। परिजनों ने पोते पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम#BiharCrime,#DarbhangaMurder,#FamilyCrime

रात में अकेले ट्रैवल करते हैं? दरभंगा पुलिस का ये अलर्ट आपके लिए है! ऐसे बचें फर्जी रैपिडो से

Bihar Passenger Safety: दरभंगा के एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने रात में हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यात्रा करने वालों के लिए बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। उन्होंने फर्जी रैपि#BiharPassengerSafety,#DarbhangaNews,#TravelAdvisory

दरभंगा पर मंडराया बाढ़ का खतरा! कोसी-कमला उफान पर, कौन-कौन से इलाके प्रभावित? आपका गांव तो नहीं है लिस्ट में?

Darbhanga Flood: नेपाल में लगातार बारिश से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कोसी और कमला बलान नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चार पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रह#DarbhangaFlood,#BiharRain,#KoshiKamla