spot_img

Madhubani में Jayanagar SSB की महिला जवानों ने जाना, यौन उत्पीड़न से कैसे बचें, क्या हैं सुरक्षा के मानक

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: एसएसबी 48वीं वाहिनी की ओर से यौन उत्पीड़न विषय पर दो दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। मकसद था, महिलाओं को जागरूक करना।

- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। जयनगर एसएसबी 48वीं वाहिनी की ओर से महिलाओं को जागरूक करने के लिए यौन उत्पीड़न विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत एसएसबी मुख्यालय तथा सीमा चौकी गंगौर पर इसका आयोजन हुआ।

- Advertisement -

इस कार्यक्रम का आयोजन गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट 48वीं वाहिनी के नेतृत्व में किया गया। इसमे कमांडेंट की ओर से वाहिनी की जवान सह महिला कर्मियों को यौन उत्पीड़न अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

- Advertisement -

कार्यशाला को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने जवान सह महिला कर्मियों को अवगत कराया कि यह अधिनियम लोकसभा में तीन सितंबर 2012 तथा राज्य सभा में 26 फरवरी 2013 को पारित हुआ। साथ ही, 23 अप्रैल 2013 को इसे अधिसूचित किया गया।

यह अधिनियम इस बात को वैधता प्रदान करता है कि यौन उत्पीड़न के चलते संविधान के अनुच्छेद 14,15 एवं 21 के तहत महिलाओं को हासिल समानता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन होता है। इन अनुच्छेदों के अंतर्गत न्याय के समक्ष समानता का प्रावधान किया गया है।

वहीं,धर्म, जाति, नस्ल, लिंग और जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव निषेध किया गया है। अमूमन कार्यस्थल पर महिलाओं को यह सुरक्षा प्रदान करता है। यौन उत्पीड़न रोकथाम और निवारण का प्रावधान भी करता है।

कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर द्वितीय कमान अधिकारी संतोष कु.निमोरिया, उप-कमांडेंट डॉ. (मेजर) सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) सुनील कुमार उप-कमांडेंट,48वीं वाहिनी के समस्त महिला एवं पुरुष कार्मिक एवं स्वयं सहायता समूह उपस्थित रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर : अब भाई पर गिरी गाज, सिपाही आशीष तिवारी सस्पेंड! पढ़िए – विवादित बयान और पूर्वी चंपारण पुलिस का कड़ा...

East Champaran Police: पूर्वी चंपारण पुलिस ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले से जुड़े विवादित बयानों के बाद मोतिहारी पुलिस लाइन के सिपाही आशीष कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया है। जानें क्य#EastChamparanPolice,#BharatTiwariEncounter,#BiharPolice

ऑनलाइन RTI का इंतजार! बिहार के ‘जानकारी 2.0’ पोर्टल पर 6 महीने बाद भी क्यों नहीं हो रहा काम?

Bihar RTI: बिहार में सूचना के अधिकार (RTI) के लिए शुरू किया गया 'जानकारी 2.0' पोर्टल 6 महीने बाद भी अधूरा है। अधिकांश सरकारी विभागों ने अब तक अपने लोक सूचना अधिकारियों को#BiharRTI,#Jankari2_0Portal,#BiharGovernment

सनसनीखेज खुलासा! भोजपुर में SDM पर लगा गंभीर आरोप, क्या मिलेगी भारत तिवारी के परिवार को इंसाफ?

Bhojpur News: पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार ने जगदीशपुर SDM संजीव कुमार को उनकी मौत का मुख्य आरोपी बताया है। परिवार ने भोजपुर में बाढ़ पुनर्वास परियोजना मे#BhojpurNews,#BharatTiwari,#SDMCorruption

बड़ी खबर! बिहार कॉन्स्टेबल परीक्षा देने वालों के लिए रेलवे का तोहफा, पटना-मधुबनी से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Bihar Constable Exam Train: बिहार कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने दो विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। पटना और मधुबनी से सीवान के लिए चल#BiharNews,#BiharConstableExam,#SiwanSpecialTrain