मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 342.31 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित विशेष सुरक्षा दल भवन पटना, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय गया, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) एवं 74 थाना भवन सहित कुल 174 पुलिस/गृह रक्षा वाहिनी/अग्निशमन भवनों का उद्घाटन किया। साथ ही 684.17 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 108 थाना भवनों सहित कुल 150 पुलिस भवनों का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले 5, हार्डिंग रोड स्थित नवनिर्मित बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के कार्यालय भवन तथा केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) कार्यालय के भवन का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन का तथा परिसर का निरीक्षण भी किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह पथ स्थित नवनिर्मित विशेष सुरक्षा दल केंद्र में रिमोट के माध्यम से 173 पुलिस/गृह रक्षा वाहिनी/अग्निशमन भवनों का उद्घाटन तथा 150 पुलिस भवनों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने विशेष सुरक्षा दल के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन एवं आवासीय परिसर का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने परिसर में पौधारोपण भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 174 भवन का उद्घाटन किया गया है, जिसकी लागत राशि 342 करोड़ 31 लाख रुपये है। साथ ही 150 भवनों का शिलान्यास किया गया है, जिसकी लागत राशि 684 करोड़ 17 लाख रुपये है। इसमें 108 थाना भवन, दरभंगा में वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, खगड़िया, लखीसराय और सारण में सिपाही बैरक और नवादा में गृह रक्षा वाहिनी का कार्यालय और आवासीय परिसर आदि शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले कहा था कि जिन थानों का अपना भवन नहीं है उन थानों के भवन का शीघ्र निर्माण कराएं। बड़े स्तर पर थाना के भवनों का निर्माण कराया गया है। जो भी बचे हुए चार थाने हैं उसके भवनों का भी निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराएं। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम पहले बंद हो रहा था उसको हमने वर्ष 2007 में शुरू करवा दिया। यह बेहतर ढंग से कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सभी थानों में लैंडलाइन की व्यवस्था को दुरुस्त कराया है ताकि पता चल सके कि पुलिस अपनी ड्यूटी में तैनात हैं कि नहीं। सभी थानों में लैंडलाइन हमेशा फंक्शनल रखें। पदाधिकारी क्षेत्र में जाकर स्थिति की जानकारी लेते रहें। लोगों की सुरक्षा के लिए रात-दिन पेट्रोलिंग करें और देखते रहें कि कहीं कोई अपराध नहीं करे। उन्होंने कहा कि हम किसी दिन औचक निरीक्षण में थाना भी पहुंचेंगे।
पदाधिकारियों की ड्यूटी का भी हम निरीक्षण करेंगे। अगर किसी आरोपी को पकड़ते हैं तो उसको थाने में ठीक ढंग से रखें। उन्होंने कहा कि हमने जितना सुझाव दिया है उस पर अमल कीजिए और अच्छे से काम कीजिए। जिसको जो काम दिया गया है वो अपना काम ईमानदारी से करें। अगर कोई गड़बड़ करता है तो उस पर कार्रवाई करें।
बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की ओर से कई अच्छी बिल्डिंग बनाई गई है। जो निर्माणाधीन भवन हैं, उसका निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करें। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम को बेहतर ढंग से कार्य करते रहना है। नवनिर्मित भवनों के मेंटेनेंस पर भी ध्यान बनाए रखना है। इसके लिए अगर और अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आवश्यकता हो तो उसकी भी बहाली कराएं।
उन्होंने कहा कि विशेष सुरक्षा बल का प्रशासनिक भवन और आवासीय परिसर बनाया गया है, जिसकी लागत 22 करोड़ 74 लाख रुपये है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग एवं केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही) भर्ती का कार्यालय भवन की लागत राशि 8 करोड़ 16 लाख रुपये है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले कहा था कि जिन थानों का अपना भवन नहीं है उन थानों के भवन का शीघ्र निर्माण कराएं। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम को बेहतर ढंग से कार्य करते रहना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितनी महिला पुलिस की संख्या हैं उतनी किसी अन्य राज्य में नहीं है।
पहले पुलिस भवनों की हालत अच्छी नहीं थी लेकिन आज उसकी स्थिति अच्छी हो गयी है। थानों में महिलाओं की सभी सुविधाएं उपलब्ध रखनी हैं। थाने का भवन भी सुंदर बनाया गया है। थाने के ऊपर ही रहने के लिए भी व्यवस्था कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सभी थानों में लैंडलाइन की व्यवस्था को दुरुस्त कराया है ताकि पता चल सके कि पुलिस अपनी ड्यूटी में तैनात हैं कि नहीं। सभी थानों में लैंडलाइन हमेशा फंक्शनल रखें। पदाधिकारी क्षेत्र में जाकर स्थिति की जानकारी लेते रहें। लोगों की सुरक्षा के लिए रात-दिन पेट्रोलिंग करें और देखते रहें कि कहीं कोई अपराध नहीं करे।
उन्होंने कहा कि हम किसी दिन औचक निरीक्षण में थाना भी पहुंचेंगे। पदाधिकारियों की ड्यूटी का भी हम निरीक्षण करेंगे। अगर किसी आरोपी को पकड़ते हैं तो उसको थाने में ठीक ढंग से रखें।
उन्होंने कहा कि हमने जितना सुझाव दिया है उस पर अमल कीजिए और अच्छे से काम कीजिए। सभी अपना काम ईमानदारी से करें। यदि कोई गड़बड़ करता है तो उस पर कार्रवाई करें। हम सभी को पुलिस पर बहुत भरोसा है। मोबाइल का सदुपयोग करें। साथ ही कागज का भी उपयोग करें।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का पुलिस महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम विनय कुमार ने हरित पौधा एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की स्मारिका का विमोचन भी किया।

















