दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। विश्वविद्यालय थाना पर रैफ फोर्स (RAF) के साथ शांति समिति, जनप्रतिनिधियों के अलावे सामाजिक लोगों के साथ बैठक की गई। बैठक में सदर एसडीपीओ अमित कुमार, डिप्टी कमांडेंट अरुण कुमार विद्यार्थी, थानाध्यक्ष मदन प्रसाद के अलावे कई पुलिसकर्मी (RAP team in Darbhanga, emphasis on maintaining social harmony, took out flag march) मौजूद थे।
डिप्टी कमांडेंट अरुण कुमार विद्यार्थी ने कहा कि रैफ फोर्स (RAF) सीआरपी का एक अंग है। दो मई से 8 मई तक दरभंगा के पूरे जिले में फ्लैग मार्च व सभी थाना के क्षेत्रों में कार्यक्रम करेंगे।
उन्होंने कहा कि पूरे भारत में 15 बटालियन है, जिसका मुख्यालय जालंधर है। अभी चार कंपनी बिहार में काम कर रही है। हर बटालियन में 40 की संख्या में पुलिस के जवान है। हम लोग की बटालियन हमेशा तैयार रहती है और घटनास्थल पर 20 मिनट में जिला प्रशासन के आदेश पर पहुंच जाती है।
रैफ फोर्स (RAF) का विशेष काम जिला प्रशासन के आदेशानुसार जिले में दंगा, फसाद, सांप्रदायिक दंगे, मॉव लिंचिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए यह टीम काम करती है। कहीं भी इस तरह की घटनाएं होती है तो जिला प्रशासन की ओर से हमारी टीम के लोगों को सूचना दी जाती है और हम लोग 20 मिनट में पहुंचकर मोर्चे को संभालने का काम करते है।
हर थाना क्षेत्र के शांति समिति के सदस्य जनप्रतिनिधि से कोऑर्डिनेट कर साथ ही हर थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्व की पहचान करते हैं, जिसकी गलत गतिविधियां है जो पहले से मोस्ट वांटेड है, जो दंगा भड़काने या हिंसा भड़काने में संलिप्त है उन लोगों का डाटा भी इकट्ठा करने की जवाबदेही रेप को है।
स्थानीय लोगों से मिलकर शांति व्यवस्था कायम रखना भी जवाबदेही है। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि रेप की टीम दरभंगा आई है और हमलोगों ने शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला था। उन्होंने कहा कि बड़ी घटनाओं के क्राइम कंट्रोल में जिला पुलिस को रेप की टीम से भरपूर मदद मिलेगा।
बैठक में शांति समिति के सदस्य डॉ. मुन्ना खान, अशोक नायक, वार्ड पार्षद राकेश कुमार चौधरी सहित दर्जनों सदस्य मौजूद हुए। थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि उनके साथ रैफ फोर्स (RAF) की टीम थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी समेत कई जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

















