spot_img

अधिकारियों के सामने झोपड़ी में जिंदा जल गई मां और बेटी…बचाने में इंस्पेक्टर भी झुलसे…बवाल

spot_img
- Advertisement -

 कानपुर देहात से बड़ी खबर है जहां मैथा तहसील की मड़ौली पंचायत के चाहला गांव में ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम के सामने ही झोपड़ी के भीतर मां-बेटी कृ्ष्ण गोपाल की पत्नी प्रमिला (54) और बेटी शिवा (22) जिंदा जल गई। दोनों को बचाने के प्रयास में गृहस्वामी व रुरा इंस्पेक्टर भी झुलस गए। आक्रोशित लोगों ने आग लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें:  Prateek Yadav: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सपा परिवार में शोक

लेखपाल पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। अफसरों की टीम को दौड़ा लिया। कब्जा हटाने पहुंची टीम के अन्य लोगों ने अपने वाहनों को वहीं छोड़कर मौके से भागकर जान बचाई। इसके बाद लोगों ने एसडीएम मैथा, तहसीलदार लेखपाल व गांव के 10 लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग शुरू कर दी।

- Advertisement -

भीड़ का गुस्सा देख टीम के अन्य लोग भाग खड़े हुए। बाद में गुस्साए लोगों ने एसडीएम, रुरा इंस्पेक्टर, तहसीलदार व लेखपाल समेत गांव के 10 लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग करते हुए शवों को नहीं उठने दिया। देर रात तक मंडलायुक्त और आईजी, डीएम लोगों को समझाने में जुटे रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Prateek Yadav: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सपा परिवार में शोक

पुलिस को मां-बेटी के शव नहीं उठाने दिए। मंडलायुक्त डॉ.राजशेखर, आईजी प्रशांत कुमार, डीएम नेहा जैन व एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने लोगों को मामले में कार्रवाई का भरोसा देकर समझाने का प्रयास किया। लेकिन देर रात तक लोगों ने शव नहीं उठने दिया।

राजस्व विभाग की टीम ने बुलडोजर से कब्जा हटना शुरू किया। तभी अचानक वहां बनी कृष्ण गोपाल की झोपड़ी में आग लग गई। घर में मौजूद कृ्ष्ण गोपाल की पत्नी प्रमिला (54) और बेटी शिवा (22) लपटों के बीच फंस गईं। उन्हें बचाने दौड़े कृष्ण गोपाल व रुरा इंस्पेक्टर दिनेश गौतम झुलस गए। इस बीच मां-बेटी के जिंदा जलने से गुस्साए परिवार व गांव के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aurangabad News: बिहार की राजनीति में गरमाहट: औरंगाबाद MP की गाड़ी पर हमला, पीए-चालक से मारपीट, जांच शुरू

बिहार की राजनीति: औरंगाबाद जिले में सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर हुए हमले...

Araria News: अररिया से दिल्ली जा रही बस और ट्रक की भीषण टक्कर, Madhubani, Supaul, kishanganj के 20 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर,...

Kushinagar Bus Accident: देर रात बिहार से दिल्ली जा रही लग्जरी बस और आलू-प्याज...

Darbhanga Crime: ताबड़तोड़ गोलियों से थर्राया इलाका, चायवाले की हत्या, जानिए

Darbhanga Crime: दरभंगा के ऐतिहासिक राज किला परिसर में बुधवार की सुबह गोलियों की...