spot_img

Madhubani में अब जनता दरबार के आवेदन और परिवाद मामलों का जल्द होगा निबटारा

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: साप्ताहिक समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कई निर्देश, जनता के दरबार कार्यक्रम में प्राप्त जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करने का दिया निर्देश, निर्धारित अवधि से अधिक दिनों तक प्राप्त मामलों को लंबित रखने पर होगी कार्रवाई, उच्च न्यायालय में चल रहे वादों में ससमय प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने का दिया निर्देश

समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी देशज टाइम्स। जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यालय गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

- Advertisement -

उक्त बैठक में जिलाधिकारी की ओर से जिला नीलाम पत्र वाद ,जिला लोक शिकायत निवारण में दायर परिवाद, समाधान यात्रा में प्राप्त आवेदन, सीपी ग्राम, जानता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों, उच्च न्यायालय में चल रहे मामलों, सूचना का

यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

अधिकार, मानवाधिकार आदि से संबंधित मामलों की बारी बारी से समीक्षा की गई। माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सिडब्लूजेसि (CWJC) का मामला प्राप्त होने के एक सप्ताह के अंदर स्टेटमेंट ऑफ फैक्ट तैयार कर हरहाल में ससमय प्रतिशपथ दायर कर लें।

उन्होंने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदन/परिवाद लंबित नहीं रहना चाहिए ,उसका त्वरित निष्पादन करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सेवांत लाभ के लंबित मामले का त्वरित निष्पादन करवाना सुनिश्चित करें। विभागीय कार्रवाई का जो भी मामला है उसपर त्वरित करते हुए उसका निष्पादन करवाये।

मानवाधिकार,लोक सूचना का अधिकार एव सीपीग्राम के मामले का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया।समीक्षा के क्रम में सिपिग्राम के जिला राजस्व शाखा में 9 मामला,जिला शिक्षा कार्यालय में 3 आपूर्ति में 01 मामले लम्बित पाए गए। जिला स्तरीय जनता दरबार का मामला का भी ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा...

मुख्यमंत्री जनता दरबार के समीक्षा के क्रम में शिक्षा विभाग में 22 है और कल्याण में चार, सिविल सर्जन दो,आपूर्ति में पांच, जिला विधि में 9, पंचायत शाखा में 8 मामले लंबित पाए गए जिसे जिलाधिकारी ने त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालयों में कर्म पुस्तिका के समुचित संधारण में अपेक्षित परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। शाखाओं के प्रभारी पदाधिकारी नियमित रूप से लॉग बुक की जांच करें।

उन्होंने वरीय पदधिकारियों को भी निर्देश दिया कि वे प्रत्येक सप्ताह किसी भी दो विभागों में औचक रूप से लॉगबुक की जांच करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान इस बात की पड़ताल की जाए कि गत एक सप्ताह से दो महीने के बीच निर्गत किसी भी दो आदेश पत्रों का पारगमन शाखा से संबंधित शाखा में अनुपालन कार्य के बीच कितना वक्त लगा है।

उन्होंने कहा कि सभी शाखा के वरीय पदाधिकारी अपने संबंधित शाखा में लॉग बुक के संधारण पर पूरा ध्यान दें। जिससे आदेश पत्रों का ससमय अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

नीलाम पत्र वाद की समीक्षा के क्रम में डीएम ने निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों में तेजी लाकर अविलम्ब निष्पादन कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय निष्पादन करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि साप्ताहिक समीक्षा बैठक का परिणाम नजर आना चाहिए एवं लंबित मामलों को हर हाल में शून्य करें। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी नियमित रूप से लॉग बुक, सूचना केअधिकार पंजी, सहित सभी महत्वपूर्ण पंजियों का नियमित से निरीक्षण करें ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि ससमय मामलों का निष्पादन हो सके।

उन्होंने सभी पदाधिकारियो को निर्देश दिया कि कार्यालयों में काफी पुराने एवं अनुपयोगी संचिकाओं का नियमानुसार विनष्टिकरण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता के दरबार कार्यक्रम में प्राप्त जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा जनता के दरबार कार्यक्रम अंतर्गत प्राप्त शिकायतों को पूरी गंभीरता से लें,किसी भी हाल में लंबित नही रखें।

उक्त बैठक में डीडीसी विशाल राज,नगर आयुक्त अनिल चौधरी,सिविल सर्जन, निर्देशक डीआरडीए किशोर कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, साहब रसूल, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आरके सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, रमेश कुमार शर्मा, कार्यपालक अभियंता विद्युत, मो. अरमान,डीपीएम जीविका,वसीम अंसारी, उत्पाद अधीक्षक,गणेश कुमार सहित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Moharram 2026: दरभंगा के इन इलाकों में 25 जून को घंटों रहेगी बिजली गुल, NBPDCL ने जारी की बड़ी सूची

Darbhanga Power Cut: दरभंगा में मोहर्रम को लेकर NBPDCL ने 25 जून को बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। सुबह से लेकर देर रात तक शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहेगी। जानें कब#DarbhangaPowerCut,#Moharram2026,#NBPDCL

बिहार में अब नए शहर बनेंगे! 1 लाख करोड़ की योजना को हरी झंडी, जानें कैसे बदलेगी आपकी जिंदगी

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने राज्य में नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास के लिए हुडको के साथ 1 लाख करोड़ रुपये के दीर्घकालिक वित्तपोषण को मंजूरी दी है। यह फैसला शहरी#BiharNews,#BiharCabinet,#SatelliteTownship

दरभंगा DM का अल्टीमेटम: ‘दो दिन में दो, नहीं तो…’, राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Bihar CMR Supply: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने राइस मिलरों और अधिकारियों को दो दिनों के भीतर शत-प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करने का सख्त निर्देश दिया है। यह फैसला खाद्यान्न प्रब#BiharCMRSupply,#DarbhangaNews,#FoodSecurityBihar

दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला! बेटी के हत्यारे पिता समेत कई अपराधियों को नहीं मिली जमानत

Darbhanga News: दरभंगा की अदालतों ने हत्या, प्राणलेवा हमला और छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराधों के दर्जनों आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। यह फैसला न्यायपालिका के सख्त रु#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CourtOrder