spot_img

हरलाखी में हाई वोल्टेज से जले लोगों के घरेलू सामान, बदला नहीं गया धू-धू जला ट्रांसफार्मर, कह रहे लोग-जेई उठाते नहीं फोन, सड़क पर उपभोक्ता

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों में आक्रोश ,जले हुए ट्रांसफॉर्मर के नजदीक बिजली विभाग के विरुद्ध किया प्रदर्शन,हाईवोल्टेज की चपेट में आने से ग्रामीणों का हुआ लाखों का नुकसान, ग्रामीणों ने विपरीत परिस्थिति में जेई पर फोन नहीं उठाने का लगाया आरोप, देशज टाइम्स फोटो: जले हुए ट्रांसफॉर्मर के नजदीक प्रदर्शन करते ग्रामीण

- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र के हरसुवार गांव में बीते पांच दिनों से बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जले हुए ट्रांसफॉर्मर के नजदीक खड़े रोषपूर्ण प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की।स्थानीय युवा नेता प्रजापति झा,सोन कुमार झा,माधव झा, उदय झा,शिबू झा,ललन झा, कामदेव झा,लखनलाल झा, त्रिलोक झा,बद्री ठाकुर,सुनील ठाकुर, विश्वनाथ राउत, बिशेश्वर झा, श्रुतिनाथ झा, रबैर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Big News मधुबनी के स्कूलों में अब 'पेड़ के नीचे' पढ़ाई नहीं! DM ने BEO को किया पदमुक्त, जारी हुए सख्त आदेश

देवी व किरण देवी सहित सैंकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन पूर्व जर्जर केबल पिघलकर 11 केवी तार पर गिरा। जिससे गांव के सैंकड़ों घरों में हाई वोल्टेज सप्लाई हो गया।

हाई वोल्टेज की चपेट में आने से दर्जनों लोगों के एलसीडी, फ्रिज, पंखा व मोटर सहित लाखों के बिजली उपकरण जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि उसी समय जोरदार आवाज के साथ ट्रांसफॉर्मर भी जल गया। स्थानीय लाइनमैन की ओर से ट्रांसफॉर्मर की जांच कर विभाग को रिपोर्ट भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime मधुबनी में ई-रिक्शा लूटकांड का खौफ खत्म! पुलिस ने दबोचे 4 बदमाश| पढ़िए -कैसे हुई थी लूट की वारदात - खुलासा?

लेकिन पांच दिन बीतने के बावजूद ट्रांसफॉर्मर बदलने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में जेई को फोन करने पर उनका फोन व्यस्त मोड पर रहता है। किसी भी आम उपभोक्ता के फोन से जेई का फोन नहीं लगता है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime मधुबनी में बेटी ने मायके में लगाई फांसी, आम के पेड़ से उतरी लाश ! मां बोली- 'ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मार डाला!'

ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या का निदान नहीं होने पर बिजली कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता रमण कुमार ने बताया कि समस्या के निदान की दिशा में पहल की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Crime मधुबनी में खौफनाक लूट: घर में घुसकर महिला से की मारपीट, फिर गहने लूटे! पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम

Madhubani Crime News: मधुबनी के बेनीपट्टी में आधी रात को घर में घुसकर लूट की घटना से हड़कंप। अपराधियों ने महिला से मारपीट कर गहने और नकदी लूटी। पुलिस ने तुरंत विशेष टीम गठित कर जांच#MadhubaniCrime,#BenipattiPolice,#BiharNews

Patna Police Training एम्स पटना का बड़ा कदम: अब अपराधी बचकर नहीं निकल पाएंगे, पुलिस को मिली नई ताकत!

Patna Police Training: एम्स पटना और बिहार पुलिस अकादमी ने डीएसपी के लिए चिकित्सा-कानूनी प्रशिक्षण आयोजित किया। इससे पुलिस जांच में वैज्ञानिक दृष्टिकोण मजबूत होगा और अपराधियों को पकड़न#PatnaPoliceTraining,#AIIMSPatna,#BiharForensicTraining

Samastipur Crime समस्तीपुर में लाखों की चोरी का 48 घंटे में पर्दाफाश: तीन शातिर अपराधियों को दबोचा, ऐसे हुआ खुलासा!

Samastipur Crime News: समस्तीपुर पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में#SamastipurCrime,#BiharPolice,#TheftSolved

Bihar Weather Alert बिहार के 24 जिलों पर आसमानी आफत! 5 में ऑरेंज, 19 में येलो अलर्ट, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम विभाग ने 24 अगस्त को 24 जिलों के लिए बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी चंपारण समेत 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ह#BiharNews,#BiharWeatherAlert,#IMDAlert