
बेगूसराय से बड़ी खबर है जहां जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र स्थित कोरैय पंचायत के सरपंच रामनरेश सिंह पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जाता है कि उस दौरान सरपंच रामनरेश एक पंचायती कर लौट रहे थे कि इसी दौरान कोरैय पंचायत के सरपंच रामनरेश सिंह पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया।
बाद में मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उनकी जान बचाई। इसको लेकर सरपंच रामनरेश ने स्थानीयगढ़पुरा थाना को आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि देर शाम जब वह हरखपुरा से पंचायती कर वापस घर लौट रहे थे। तभी शिव मंदिर के समीप कोरैय निवासी सावन कुमार, बाबुल कुमार, पुन्जय सिंह एवं हेमंत कुमार सहित लाठी-डंडा और हथियार से लैस पांच अज्ञात अपराधियों ने उन्हें जबरन रोक लिया तथा मारपीट करने लगे।
हमने सरपंच के नाते गांव का भला करने की बात कही तो उसमें से एक अपराधी और उग्र हो गया तथा गाली गलौज करते हुए मुंह में पिस्तौल सटाकर जान मारने के लिए गोली मारने की कोशिश की। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो सभी अपराधी तीन-चार राउंड फायरिंग करते हुए भाग निकला।
सरपंच ने बताया कि यह सभी अपराधी पूर्व में जेल जा चुके हैं तथा पेशेवर अपराधी हैं। भागने के दौरान इन लोगों ने जेब में रखा पांच हजार रुपया भी निकाल लिया, स्थानीय लोग नहीं दौड़ते तो मेरी हत्या हो जाती।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि आवेदन की जांच पड़ताल की जा रही है। अब तक गोली चलने की बात सामने नहीं आई है, लेकिन बदमाशों ने सरपंच के साथ मारपीट किया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।







