spot_img

बालूमाफिया की दबंगई, ट्रैक्टर जब्त करने गई पुलिस पर गुर्गों ने चटकाईं लाठी, पत्थर से किया जख्मी

spot_img
- Advertisement -

जमुई, देशज टाइम्स। जिले के बरहट में बालू माफिया की दबंगई पूरी तरह से हावी है। शुुक्रवार को अवैध खनन के लिए इस्तेमाल ट्रैक्टर जब्त करने गई बरहट थाना पुलिसकर्मियों को बालू खनन के अवैध कारोबारी और उसके गुर्गों ने अचानक लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। बरहट थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि गुरुवार रात लगभग दो बजे नूमर-डाढ़ा घाट पर बालू के अवैध खनन की खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद एएसआई नौशाद रिज्बुन उर्फ पप्पू खान के नेतृत्व में छापेमारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई।

- Advertisement -

पुलिस ने मौके पर से एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। तभी बालू माफिया और उसके समर्थकों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंंडोंं और पत्थर से हमला कर दिया। हमले में बरहट थाना के एएसआई नौशाद रिजबुन के अलावा दो पुलिसकर्मी रवि कुमार यादव और राजू पासवान बुरी तरह घायल हो गए हैं। दोनों जवान बीएमपी-2 के जवान हैंं, जो बरहट थाना में पदस्थापित हैं। हमले में गश्ती दल की गाड़ी का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने एक नामजद आरोपी शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया हैं। पुलिस ने दावा किया है कि बाकी बचे आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।बालूमाफिया की दबंगई, ट्रैक्टर जब्त करने गई पुलिस पर गुर्गों ने चटकाईं लाठी, पत्थर से किया जख्मी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Delivery News: डॉक्टर थे नदारद, नर्स ने करा दी डिलीवरी, नवजात की मौत…जिम्मेदारी को लेकर खींचतान, मगर कोई लौटा पाएगा मां की सूनी...

Bhagalpur Delivery News: भागलपुर के नाथनगर रेफरल अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां डॉक्टर के बदले नर्स द्वारा डिलीवरी कराए जाने के बाद एक नवजात#BhagalpurNews,#NewbornDeath,#HospitalNegligence

Samastipur Weather News: समस्तीपुर में मॉनसून से पहले मौसम का मिजाज! पूसा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, तापमान में आई गिरावट

समस्तीपुर में मॉनसून से पहले मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 13 जून 2026 की मौसम रिपोर्ट जारी की, जिसमें तापमान, आर्#SamastipurWeather,#BiharMonsoon,#WeatherUpdate

Patna EOU Raid: भू-माफिया संतोष डॉन पर EOU का शिकंजा: 25 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की अवैध संपत्ति का पर्दाफाश

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने पटना और नालंदा में कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। इस कार्रवाई में 11 करोड़ से अधिक की अवै#PatnaEOURaid,#SantoshDon,#BiharCrime

फ्री होकर बात करूंगा मां… एक घंटे बाद ही IAF विमान क्रैश में शहीद हो गए Bihar के लाल फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम, नवंबर में...

असम विमान हादसे में बिहार के जहानाबाद जिले के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार और भोजपुर के दानिश आलम सहित पांच जवान शहीद हो गए। नवंबर में शुभम की शादी होनी थी, जिस#JehanabadNews,#IndianAirForce,#MartyrNews