spot_img

Bihar News |Rohtas News| घर की चूल्हे की आग से 4 लोग जिंदा मरे, तीन बच्चियों समेत महिला की निकली आग से लाश

spot_img
- Advertisement -

Bihar News |Rohtas News| घर की चूल्हे की आग से 4 लोग जिंदा मरे। इसमें तीन बच्चियों समेत एक महिला शामिल है। जिनकी आग से लाश निकली। हादसा रोहतास में हुआ है जहां से बड़ी खबर यह है, जिले के नोखा थाना क्षेत्र अन्तर्गत रोपहथा में शनिवार की दोपहर घर में आग लगने से तीन बच्चियों समेत एक महिला की मौत हो गई है।दो महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं। अन्य घरों को जलने से बचाया गया है। आग खाना बनाने के बाद चूल्हे की राख से निकली चिंगारी से लगी है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

Bihar News |Rohtas News| घर में एक ही परिवार के लोग सोए हुए थे। अचानक घर में आग लग गई

जानकारी के मुताबिक, घर में एक ही परिवार के लोग सोए हुए थे। अचानक घर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, एक औरत समेत तीन बच्चों की मौत हो गई है।  बचाने के लिए पहुंचे दिनेश राम की बीवी शिव व्रत देवी पुत्र मंटु राम गंभीर रूप से झुलस गया। इस आग लगी की घटना में झोपड़ी नुमा घर में रखें बर्तन और दूसरे सामग्री जलकर राख हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा आ रहे CM Samrat ! दिखेगा 22 नवंबर को 'सम्राट-मास्टर स्ट्रोक' ! 358 करोड़ की 107 परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर |नागेंद्र झा स्टेडियम बनेगा गवाह

Bihar News |Rohtas News| सासाराम एसडीएम आशुतोष रंजन समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर

हादसे में दिनेश राम की दो बेटी ममता कुमारी और किरण कुमारी, वहीं उसके बहू सुनीता तथा नतनी सरिता कुमारी की मौत हो गई है, जबकि दिनेश राम की बीवी शिव व्रत देव और बेटा मंटु राम गंभीर रूप से जख्मी है। जिसका इलाज अस्पताल मे जारी  है. हादसे की खबर मिलते ही सासाराम एसडीएम आशुतोष रंजन समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जहां, आगे की कार्रवाई में जुट गए।

यह भी पढ़ें:  बिहार के मौसम पर बड़ा अलर्ट! 3 दिन होगी बारिश, बिजली भी गिरेगी, 'अकवान' तूफान का असर शुरू

Bihar News |Rohtas News| अग्निशमन पदाधिकारी नवल किशोर ने बताया

हादसे की खबर मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पहुंच गई। आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी। आग पर काबू पाया गया। वहीं, अग्निशमन पदाधिकारी नवल किशोर ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद दो दमकल गाड़ी से आग पर काबू पाया गया है।

Bihar News |Rohtas News| घर के आंगन में खाना बनाकर उसकी राख छोड़ दी गई थी

पुलिस के मुताबिक घर के आंगन में खाना बनाकर उसकी राख छोड़ दी गई थी। और सभी कमरे में सो गए। राख से निकली चिंगारी घर के दरवाजे में पकड़ ली। धीरे-धीरे भीषण आग लग गयी। जिससे सभी जिंदा जल गए। मुखिया दया नंद सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। आग पर काबू पा लिया गया है। आर्थिक मदद की बात कही गयी है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Railway News छठ खत्म, अब घर लौटना होगा आसान! नरकटियागंज और झंझारपुर स्टेशनों से रेलवे ने दी बड़ी राहत, चलेंगी 2 नई ट्रेनें

Bihar News | Rohtas News| दर्दनाक हादसे के बाद गांव का माहौल गमगीन

आग लगने की घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मौके पर बचाव के प्रयास जारी हैं। घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव का माहौल गमगीन है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के मौसम पर बड़ा अलर्ट! 3 दिन होगी बारिश, बिजली भी गिरेगी, ‘अकवान’ तूफान का असर शुरू

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर बिहार में दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के 13 जिलों में बारिश के साथ बिजली गि#BiharWeather,#CycloneAkwan,#BiharRain

बिहार: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? तुरंत करें ये काम, 4 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट!

Bihar Voter List: बिहार में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने या सुधारने का विशेष अभियान शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलने वाले इस पुनरीक्षण कार्यक्रम#BiharVoterList,#VoterRegistration,#BiharElection

पटना में खूनी सड़क: 40 साल के संतोष को ट्रक ने रौंदा, फिर जो हुआ, उससे मच गया बवाल!

Patna Road Accident: पटना के बिहटा में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार संतोष पांडेय (40) को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. आक्रोश#PatnaRoadAccident,#BihtaNews,#RoadSafetyBihar

गोरखपुर में सपा के रोड शो ने ली मासूम की जान! योगी का फूटा गुस्सा, अखिलेश भी भड़के

Gorakhpur Politics: गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान एक 12-13 साल के बच्चे की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया, वहीं अखिलेश या#GorakhpurPolitics,#YogiAdityanath,#AkhileshYadav