spot_img

दरभंगा की खाकी पर दाग! दरोगा -शादी का झांसा, गर्भपात, 30 लाख मांगे, ब्लैकमेलिंग -फरार | अब – नीतीश कुमार सस्पेंड

Bihar Police Case: केवटी थाना के प्रशिक्षु दरोगा नीतीश कुमार पर 23 वर्षीय युवती ने यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और धमकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला थाना में FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी दरोगा गायब है, पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Police Case: प्रभास रंजन दरभंगा। बिहार में खाकी वर्दी पर एक बार फिर दाग लगा है। दरभंगा में एक प्रशिक्षु दरोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भपात कराने और 30 लाख रुपये मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला महिला थाना में दर्ज होते ही आरोपी प्रशिक्षु दरोगा नीतीश कुमार फरार हो गया है। एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। युवती का मेडिकल जांच बृहस्पतिवार को करवाया गया है, वहीं शुक्रवार को न्यायालय में बयान दर्ज होगा।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

इधर, केवटी थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु दरोगा नीतीश कुमार को एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने युवती से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना में मामला दर्ज होने के बाद निलंबित कर दिया है। दुष्कर्म के मामले को लेकर दरोगा के खिलाफ युवती ने मामला दर्ज करवाया था। मामले की गंभीरता को लेते हुए एसएसपी जांच करवाने के बाद बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया है।

- Advertisement -

शादी का झांसा देकर 9 महीने तक शोषण, फिर ब्लैकमेलिंग

सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने महिला थाना में दिए आवेदन में बताया है कि प्रशिक्षु दरोगा नीतीश कुमार ने उसे मंदिर में शादी की थी। इसके बाद 9 महीने तक वह उसे होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती के अनुसार, नीतीश कुमार ने उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी बनाए थे। जब उसने रिश्ता खत्म करने की कोशिश की, तो दरोगा ने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Crime|जाले में खूनी खेल: पिता को गोली मारी, बेटे का सिर फोड़ा, फिर भड़की भीड़, SDPO की गाड़ी पर फेंके पत्थर!

युवती ने यह भी बताया कि दरोगा नीतीश कुमार ने शादी के लिए उससे 30 लाख रुपये की मांग की थी। पैसे न देने पर उसे और उसके पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी गई। दोनों की जान-पहचान तब हुई थी जब नीतीश कुमार कमतौल थाना में पदस्थापित थे। शारीरिक संबंध बनाने के कारण युवती गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद दरोगा ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया। युवती को हाल ही में पता चला था कि दरोगा नीतीश कुमार नवंबर माह में किसी दूसरी लड़की से रिंग शिरोमणि (सगाई) करने वाला है।

यह भी पढ़ें:  Araria Road Accident स्कॉर्पियो नहर में गिरी | तिलक समाराेह से लौट रहे सुपौल के 6 लोगों की मौत

17 नवंबर 2026 को कांड संख्या 202/26 सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र की एक युवती ने दरोगा नीतीश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का फोटो और वीडियो वायरल करने सहित 30 लाख रुपए की मांग किए थे।

मामले को लेकर सर्किल इंस्पेक्टर से लेकर वरीय पदाधिकारी तक मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि दरोगा नीतीश कुमार अनुसंधान के सिलसिले में राजस्थान गए हुए थे।

मामला दर्ज होने के बाद अब तक दरभंगा नहीं लौटे हैं। महिला थाना की पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर सकती है। इस कांड के अनुसंधानक ज्योति कुमारी को बनाया गया है।

FIR दर्ज, दरोगा की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले में महिला थाना में 17 नवंबर को कांड संख्या 202/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने इस संबंध में बताया कि युवती के आवेदन पर मामला दर्ज कर उसका मेडिकल जांच कराया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शुक्रवार को युवती को न्यायालय में प्रस्तुत कर बीएनएस की धारा 183 के तहत उसका बयान दर्ज करवाया जाएगा।

प्रभारी थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया, ‘युवती के आवेदन पर मामला दर्ज कर मेडिकल कराया गया है। शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर 183 का बयान दर्ज करवाया जाएगा। उच्चाधिकारी का आदेश जैसे-जैसे प्राप्त होगा कार्य किया जाएगा। दरोगा की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा सकती है।’

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी दरोगा नीतीश कुमार किसी अनुसंधान के सिलसिले में राजस्थान गए हुए थे। उन्हें वापस लौटना था, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद से वह लौटे नहीं हैं और फरार चल रहे हैं। एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी के निर्देश पर पुलिस हर तरफ से मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मोतिहारी में पुलिस पर हमला! मिर्च पाउडर फेंका, 2 महिला सिपाही घायल, 3 महिलाएं गिरफ्तार

Motihari Crime News: मोतिहारी में छठ पूजा के मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर मिर्च पाउडर से हमला किया गया। इस हमले में दो महिला सिपाही घायल हो गईं, जबकि तीन महिलाओं को गिर#MotihariCrime,#BiharPolice,#PoliceAttack

RJD नेता सुनील सिंह से ED ने 8 घंटे तक क्या पूछा? 50 लाख के चना दाल घोटाले में गहराया शिकंजा!

Bihar ED News: आरजेडी विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह से प्रवर्तन निदेशालय ने चना दाल आपूर्ति में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में 8 घंटे पूछताछ की। उन पर बिस्कोमान अध्यक्ष र#BiharEDNews,#SunilSingh,#RJD

दरभंगा का हैवान दरोगा ! 9 महीने तक आपत्तिजनक वीडियो – कुकर्म की हद – युवती से दुष्कर्म – गर्भपात, 30 लाख मांगे...

Bihar Police: दरभंगा में बिहार पुलिस के प्रशिक्षु दरोगा नीतीश कुमार पर शादी का झांसा देकर युवती का 9 महीने तक यौन शोषण करने का आरोप लगा है। युवती ने बताया कि दरोगा ने आपत्तिज#BiharPolice,#DarbhangaCrime,#NitishKumar

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह को लेकर बड़ा अपडेट, 5 दिसंबर को कुलाधिपति करेंगे अध्यक्षता!

Bihar Convocation: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में आठवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। पांच दिसंबर को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति करेंगे।#BiharConvocation,#SanskritUniversity,#DarbhangaNews