spot_img

Madhubani News | Lokhi News | स्कार्पियो में तहखाना, तहखाने के अंदर मिला 567 kg गांजा…चालक वाहन छोड़कर फरार

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Lokhi News | स्कार्पियो में तहखाना, तहखाने के अंदर मिला 567 kg गांजा…चालक वाहन छोड़कर फरार। मधुबनी के लौकही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जहां पुलिस ने 567 किलोग्राम गांजा लदे एक स्कॉर्पियो को पकड़ा है।

- Advertisement -

Madhubani News | Lokhi News |
डीएसपी फुलपरास एसडीपीओ सुधीर कुमार ने बताया

वहीं, कारोबारी गांजा लदे स्कार्पियो को छोड़कर फरार हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी फुलपरास एसडीपीओ सुधीर कुमार ने प्रेसवार्ता में कई खुलासे किए हैं।लौकही पुलिस ने शुक्रवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लौकही महादेवमठ सड़क के कौरियाही एवं मोड़कियाही के बीच 567 किलोग्राम गांजा लदे एक स्कार्पियो को पकड़ा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C की भीषण गर्मी, पढ़ें IMD का AlERT

Madhubani News | Lokhi News | तभी एक संदिग्ध स्कार्पियो आता दिखा जिसे रूकने का इशारा किया गया

प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए फुलपरास एसडीपीओ सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजे की खेप जाने वाली है। तत्पश्चात गश्ती दलों की तैनाती कर मुख्य मार्ग पर आने-जाने वालों पर निगरानी बढ़ा दी गई थी। तभी एक संदिग्ध स्कार्पियो आता दिखा जिसे रूकने का इशारा किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सनसनीखेज खुलासा! भोजपुर में SDM पर लगा गंभीर आरोप, क्या मिलेगी भारत तिवारी के परिवार को इंसाफ?

Madhubani News | Lokhi News | स्कार्पियो की तलाशी में मिला भारी मात्रा में गांजा

वहीं पुलिस को आता देख कारोबारी व चालक भारी मात्रा में गांजा एवं वाहन को छोड़ मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार-2 एवं अन्य पुलिस बलों की ओर से स्कार्पियो की तलाशी के क्रम में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

Madhubani News | Lokhi News | जब्त स्कार्पियो में तहखाना बना हुआ था

उन्होंने आगे बताया कि जब्त स्कार्पियो में तहखाना बना हुआ था। गठित टीम में लौकही थानाध्यक्ष रौशन कुमार, सिपाही सौरभ कुमार, हेमकांत कुमार, चौकीदार हरिनारायण तथा रामसेवक पासवान समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी का बड़ा दांव, पहले दीजिए…

Bihar Rabri Devi: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना में अपना सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करना शुरू कर दिया है। उन्होंने भवन निर्माण विभाग से सभी सरकारी सामानों क#BiharPolitics,#RabriDevi,#PatnaNews

सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे’… बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य...

Bihar Health Department: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सामने कई राज उगले हैं और वीडियो सबूत भी#BiharHealth,#PMCHNews,#NPSingh

बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 साल बाद पटना से सीधे जेद्दा-मदीना की उड़ान

Bihar Haj 2027: बिहार के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी! 16 साल बाद पटना एयरपोर्ट से सीधे जेद्दा या मदीना के लिए उड़ानें शुरू होंगी. रांची को इस बार बाहर कर दिया गया है. आवेदन की#BiharHaj,#PatnaAirport,#Haj2027

NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 27 पर कंसी के पास सरसों तेल से लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। यह इस मार्ग पर कुछ ही दिनों में आग लगने की चौथी घटना है, जिसने#DarbhangaNews,#BiharTruckFire,#NH27Accident