spot_img

7 Laborers From Bihar Died In Karnataka | कर्नाटक के मक्का प्रोसेसिंग प्लांट में बोरी गिरने से Bihar के 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू में NDRF

spot_img
- Advertisement -
कर्नाटक के विजयपुर (Vijaypur) से एक बड़ी खबर आ रही है जहां एक खाद्यान्न के गोदाम (food warehouse) में बड़ा हादसा (accident) हो गया है। यहां अचानक बोरियों के गिरने से करीब दस मजदूरों के दबने की खबर है, इसमें से सात मजदूरों की मौत हो गई है। सभी मजदूर बिहार के विभिन्न (7 workers from Bihar died after a pile of sacks collapsed in Karnataka) जिलों के बताए जा रहे हैं। हालांकि, मरने वालों की संख्या आठ बताई जा रही है। लेकिन सात की पुष्टि हुई है।

जानकारी के मुताबिक यहां एक खाद्य प्रसंस्करण इकाई में काम करते समय मजदूरों पर अनाज की बोरियां गिर गईं। राहत और बचाव का काम जारी है। यह भी पता चला है कि बोरियों के नीचे दबे मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। लोगों को बाहर निकालने और बोरियों को हटाने में जेसीबी लगाई गई है।

- Advertisement -

बिहार के 7 मजदूरों की कर्नाटक में मौत हो गई है। 100 टन मक्के के ढेर में दबने से सभी की जान चली गई है। पुलिस ने एक का रेस्क्यू कर लिया है। वहीं, कर्नाटक के विजयपुरा के अलियाबाद औद्योगिक क्षेत्र में हुए इस बड़े हादसे में बिहार के विभिन्न जिलों के सात मजदूरों की मौत से कोहराम मच गया है। सभी की मौत बोरियों के नीचे दबकर सांस घुटने की वजह से हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  CM Samrat Choudhary Darbhanga Visit: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आ रहे CM Samrat, करेंगे CISF को DARBHANGA Airport की कमान हैंडओवर, AIIMS-DMCH पर भी होगी समीक्षा, MP Gopal Ji Thakur ने बताया ऐतिहासिक महत्व

जानकारी के अनुसार, प्रसंस्करण करने वाली मशीन में लगी चिमनियां मक्का भरे जाने के बाद काफी वजनी हो जाती हैं. इसी के आंशिक रूप से ढह जाने के कारण नीचे काम कर रहे श्रमिक दब गए। बताया जाता है कि गोदाम में एक बड़ी मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे 100 टन मक्के के ढेर के नीचे कई मजदूर दब गए।

- Advertisement -

इस घटना के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया लेकिन तब तक दबने की वजह से बिहार विभिन्न जिलों के रहने वाले सात श्रमिकों की मौत हो गई। सभी की मौत बोरियों के नीचे दबकर सांस घुटने की वजह से हुई है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले की जानकारी दी है। मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि मजदूरों को जल्द ही निकाल लिया जाएगा। इस काम में फायर ब्रिगेड की भी मदद ली जा रही है। पढ़िए पूरी खबर

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि विजयपुरा के अलियाबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी फूड प्रोसेसिंग प्लांट के गोदाम में एक बड़ी प्रोसेसिंग मशीन के ढह जाने से लगभग 100 टन मकई के ढेर के नीचे कई मजदूर फंस गए। इस घटना में बिहार के सात मजदूरों की मौत हो गई। विजयपुरा सोनावणे के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश भगवान ने बताया कि तीन लोग घायल हो गए लेकिन वे फंसे नहीं थे। फंसे हुए लोगों में से एक को बचा लिया गया, जबकि सात की मौत हो गई। वे सभी मजदूर हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Good News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी...Ration Distribution 80+ बुजुर्गों को अब घर बैठे मिलेगा राशन, पढ़िए -बड़ा फैसला

विजयपुरा के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने घटनास्थल का दौरा किया। तीन श्रमिकों को पहले ही बचाया जा चुका है और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। बचाव कार्य जारी है. इस घटना में सात मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं. मृ़तकों में राजेश मुखिया (25 साल), रामरेज मुखिया (29 साल), शंभु मुखिया (26 साल), राम बालक (52 साल) और लुखो जाधव (45 साल) के नाम हैं।

कुछ और भी मजदूरों के शिव निकाले गए हैं जिनकी शिनाख्त की जा रही है. यह दर्दनाक घटना उस वक्त हुई जब प्रोसेसिंग प्लांट के अंदर मक्के से लदी बोरियों का ढेर 11 मजदूरों के ऊपर गिर गया। इस पूरे ऑपरेशन में एसडीआरएफ के साथ केंद्र की एनडीआरएफ टीम भी लगी।।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Big News: मुजफ्फरपुर में क्रूर डबल मर्डर, लापता 2 मासूम चचेरी बहनों की मिली ईंट -भट्ठे के पास क्षत-विक्षत लाश, बच्चियों के शरीर पर दरिंदगी के निशान

पहले एसडीआरएफ का बचाव दल काम कर रहा था, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए पुणे से एनडीआरएफ के 30 लोगों का एक दल विजयपुरा घटनास्थल पर पहुंचा। घटना में 11 मजदूरों के दबे होने की खबर थी जिसमें से तीन को सकुशल निकाला गया। सात लोगों के शव निकाले गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Railway News: विक्रमशिला सेतु पर दरार, रेलवे की बाहर Special Train, चलेंगी BGP और SHC के बीच, यात्रियों के लिए बड़ी राहत की...

Special Train: विक्रमशिला सेतु पर आई दरार ने भागलपुर और सहरसा के बीच सड़क...

Samastipur Darbhanga Doubling: बड़ी खबर! समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण पूरा, जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें; MP शांभवी चौधरी ने दिए अहम अपडेट

Samastipur Darbhanga Doubling: बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई...

Kishanganj News: किशनगंज के जन सुराज नेता के ईंट -भट्ठे पर RAID, 62 LPG सिलेंडर जब्त, FIR

किशनगंज एलपीजी सिलेंडर: बिहार के किशनगंज में एक जन सुराज पार्टी नेता के ईंट...

Bihar Electric Vehicle Policy: महिलाओं को ₹1 लाख की सब्सिडी, 2030 तक 30% EV का लक्ष्य, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Bihar Electric Vehicle Policy: बिहार के सड़कों पर अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बहार आने...