spot_img

Bihar News| टिनी टॉट स्कूल में 3 साल के मासूम की Alleged Murder, नाला से मिला शव, जमकर बवाल, स्कूल की बिल्डिंग में लगाई आग

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| टिनी टॉट स्कूल में 3 साल के मासूम की Alleged Murder, नाला से मिला शव, जमकर बवाल, स्कूल की बिल्डिंग में लगाई आग जहां बड़ी खबर पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित से है। यहां स्कूल में पढ़ने वाले तीन साल के बच्चे आयुष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह कल सुबह से लापता था।

- Advertisement -

Bihar News| क्लास रूम में बने नाला के चेंबर से मिला शव,जमकर बवाल

आज आयुष का शव स्कूल के ही क्लास रूम में बने नाला के चेंबर से मिला। इसके बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा है। नाराज स्थानीय लोगों ने दीघा आशियाना मोड़ और दीघा राम जी चक, बाटा पेट्रोल पम्प और दानापुर मैदान मार्ग का जाम कर दिया है। स्कूल के बिल्डिंग में आग लगा दी।

- Advertisement -

Bihar News| आयुष की हत्या कर शव को छुपाया:परिजन

जानकारी के अनुसार, परिजन आयुष की हत्या कर शव को छुपाने की बात कह रहे हैं। इससे गुस्से में आए परिजनों ने सड़क जाम करते जमकर बवाल काटा। जहां, बताया जा रहा है कि आयुष सुबह स्कूल गया था। लेकिन, छुट्टी के बाद घर वापस नहीं लौटा। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वहीं वह ट्यूशन पढ़ता था। गुरुवार की देर शाम वह घर वापस नहीं लौटा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की जांच के दौरान ही स्कूल परिसर से आयुष का शव बरामद हुआ। आयुष की मौत कैसे हुई, अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और जल्द ही मौत का कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Waqf Property : बिहार में वक्फ की सैकड़ों संपत्तियां अवैध कब्जे में, क्या सरकार हटा पाएगी कब्जा?

Bihar News| स्कूल संचालक फरार

परिजनों ने स्कूल संचालक पर हत्या कर शव को छुपाने का आरोप लगाया है। फिलहाल स्कूल संचालक फरार बताए जा रहे हैं। परिजनों का गुस्सा स्कूल प्रबंधन पर है। वह गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Good News: बिहार सड़क निर्माण विभाग की अभी अभी Breaking....SH-97 (विशनपुर–अतरबेल, NH-57) और जाले–घोघरचट्टी (SH-52) पथों के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण की मिली मंजूरी

Bihar News| पटना पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश ने बताया, आपराधिक इरादे

पटना पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में, हमने देखा कि बच्चे ने स्कूल में प्रवेश किया, लेकिन किसी भी समय उसे स्कूल परिसर से बाहर निकलते हुए नहीं देखा गया। हम इसे हत्या के मामले के रूप में लेकर चल रहे हैं। क्योंकि बच्चे का वो शव छिपा रहे थे और यह आपराधिक इरादे को दर्शाता है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें:  पटना हाई कोर्ट के दो वकील शराब के नशे में गिरफ्तार! पहुंच गए थे पैरवी में जज के आवास, पुलिस को लगी गंध, जानें पूरा मामला!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar Bankipur By-election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा, राजद और जन सुराज के शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी#BiharBankipurByeElection,#BankipurChunav,#BiharPolitics

दरभंगा में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत -लव मैरिज के 5 महीने बाद ही ‘मौत’! बहन से बात के कुछ घंटे बाद मिली काजल...

Darbhanga Dowry Murder: दरभंगा में प्रेम विवाह के पांच महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस न#DarbhangaNews,#DowryMurder,#BiharCrime

सावन अभी दूर, पर पटना में ‘बोल बम’ की गूंज: क्यों महावीर मंदिर में उमड़ पड़े कांवड़िए?

Patna News: पटना में सावन शुरू होने से पहले ही महावीर मंदिर में 'बोल बम' के जयकारे गूंज रहे हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िए बाबा बैद्यनाथ धाम जाने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर#PatnaNews,#Sawan2024,#MahavirMandir

मधुबनी में पिस्टल दिखाकर 2 लाख लूटे, पिस्टल लहराते अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा, एक को पकड़ा, दूसरा फरार!

Bihar Crime: बिहार के मधुबनी में एसबीआई सीएसपी केंद्र से दिनदहाड़े 2 लाख रुपये की लूट से हड़कंप मच गया। अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने एक ब#BiharCrime,#MadhubaniLoot,#CSPRobbery