अप्रैल,30,2024
spot_img

#BegusaraiNews-खौल उठा बेगूसराय, बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े घर पर चढ़कर मारी गोली

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय, देशज न्यूज। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियोंं का कहर लगातार जारी है। शनिवार की सुबह एक बार फिर  अपराधियों ने घर पर चढ़कर एक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया है।

 

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाखो ओपी स्थित इनियार गांव की है। घायल युवक की पहचान सोगारथ सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है, शनिवार की सुबह विकास कुमार अपने घर पर गाय को चारा दे रहा था। इसी दौरान तीन अपराधियों ने उसके घर पर पहुंचकर गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़े तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये। घायल युवक को आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है।begusarainews-criminals shot at home in broad daylight

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| हायाघाट MLA Ramchandra Prasad के साथ दुर्व्यहार, FIR !

लाखो ओपी प्रभारी ने बताया कि आपसी विवाद के लेकर विकास कुमार को गोली मारी गयी है। सभी बिंदुओं पर जांच और अपराधी के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।begusarainews-criminals shot at home in broad daylight

जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त को भी बेखौफ अपराधियों ने तेघड़ा में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान में घुसकर एक करोड़ से अधिक सोना चांदी के आभूषण  लूट लिए।begusarainews-criminals shot at home in broad daylight

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें