back to top
10 नवम्बर, 2024
spot_img

Bihar News: भागलपुर के बांका में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से 5 बच्चों की मौत, घर के कई सदस्यों की हालत गंभीर

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

इस वक्त की बड़ी खबर बांका से आ रही है जहां दर्दनाक हादसा हुआ है। खाना बनाने दौरान रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से करीब 5 बच्चों की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि पांचों बच्चे एक ही परिवार सदस्य थे।

जानकारी के अनुसार, बिहार के भागलपुर जिले के बांका में सिलेंडर फटने से 5 बच्चों की मौत हो गई। खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। वहां मौजूद 5 बच्चों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है।

वहीं, घर के कई सदस्य भी बुरी तरह घायल हो गए हैं। घटना रजौन के राजावर गांव की है। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से यह घटना हुई है।

रजौन थाना क्षेत्र के राजावार गांव में मंगलवार शाम को गैस सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार के पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य लोग इस घटना में जख्मी हुए हैं। खाना बनाने के दौरान यह घटना हुई। पांचों बच्चे इस समय आसपास ही खेल रहे थे। इस घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।

घटना रजौन के राजावार गांव की है। जहां इस हादसे में घर के कुछ लोग भी घायल हो गये हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजावार गांव निवासी अशोक पासवान के घर पर उनकी पत्नी सरीता देवी खाना बना रही थी। तभी गैस पाइप लिक होने लगा जिसकी वजह से सिलेडर में आग लग गयी।

लोगों ने बताया कि राजावार गांव निवासी अशोक पासवान के घर पर उनकी पत्नी सरीता देवी खाना बना रही थी। तभी गैस पाइप लीक होने से आग लग गई। आग लगने के बाद सिलेंडर फट गया। जिससे घर में खेल रहे पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही इलाके के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं, जिले के डीएम और एसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस बल और फायर बिग्रेड की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है।

सिलेंडर में विस्फोट के कारण पांचों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। दो अन्य लोग इस घटना में जख्मी हुए हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीण बच्चों को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन सभी बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता, एसडीओ प्रीति, मुख्यायल डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत बच्चों की पहचान अंकुश, शिवानी,सीमा सोनी और अंशू के रुप में हुई है। सभी बच्चे घर में ही खेल रहे थे तभी गैस लिक होने की वजह से आग भड़क गयी और सारे बच्चे आग की चपेट में आ गये। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि छोटू पासवान की पत्नी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान छोटू पासवान के पुत्र अंकुश कुमार (12) व पुत्रियां अंशु कुमारी (8), सीमा कुमारी (4) व शिवानी कुमारी (6) के अलावा सोनी कुमारी (3) पास में ही खेल रही थीं। सोनी छोटू के भाई प्रकाश पासवान की पुत्री थी। छोटू की पत्नी किसी काम से रसोई के स्थान से हटकर दूसरी जगह चली गई।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में धान काटने से मजदूरों का तौबा, कहा ठहरे हुए पानी और कीचड़ में कटाई, हम से ना हो पाएगा

जाले | जाले प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश खेतों में इस समय पानी भरा हुआ...

Darbhanga में सैनिक की पुस्तैनी जमीन पर फसाद, अपने ही निकले बेगाने

जाले | जाले प्रखंड के रेवढ़ा गांव में पुस्तैनी जमीन को लेकर दो भाइयों...

Darbhanga के बेनीपुर में सलाखों तक पहुंची कानून की अलख , बंदियों ने जाना अपना हक

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर उपकारा बेनीपुर...

Darbhanga में डायन डायन का खेल, पीट गई 3 बच्चों की मां

जाले | नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 भटपोखरा में एक तीन बच्चों की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें