spot_img

भागलपुर में होमगार्ड की 657 रिक्तियां के लिए बहाली प्रक्रिया शुरू, 16 मई तक होगी बहाली

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज के मैदान में बुधवार से होमगार्ड की बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। होमगार्ड के बहाली की प्रक्रिया 16 मई तक चलेगी। मारवाड़ी कॉलेज के मैदान में ही अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा और चिकित्सकीय परीक्षण होगा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मारवाड़ी कॉलेज के मैदान पर होमगार्ड की बहाली को लेकर गोराडीह, कहलगांव, शाहकुंड, सबौर, नाथनगर, सन्हौला, जगदीशपुर, सुल्तानगंज, पीरपैंती, गोपालपुर, नारायणपुर, नवगछिया, भागलपुर, रंगरा, खरीक, इस्माइलपुर के अभ्यर्थियों का चयन प्रक्रिया 4 मई से 16 मई तक होना है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांका में बड़ा एक्शन: भारत माता की जय का विरोध करने वाले शिक्षक सस्पेंड, हाफ सीएल खत्म

भागलपुर और नवगछिया में होमगार्ड के 657 पदों के लिए बहाली प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। बहाली में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पहली बार अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक आधारित जांच हुई। परीक्षा में आधार कार्ड व थंब इंप्रेशन का मिलना जरूरी था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दिवाली-छठ पर भागलपुर से चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें! दिल्ली और बंगाल का सफर होगा आसान

होमगार्ड के वरीय जिला समादेष्टा त्रिलोक नाथ झा ने बताया कि पहली बार बहाली में अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक आधारित जांच की गई है। होमगार्ड की बहाली के लिए मारवाड़ी कॉलेज मैदान में सुबह 05 बजे से ही शारीरिक परीक्षण प्रारंभ हो गया था। होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, एडीएम, एसडीओ, सिटी एसपी, सार्जेंट मेजर के अलावा कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा! भागलपुर से दिल्ली और बंगाल के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।