spot_img

Bihar Crime News | Murder In Bihar | Sitamarhi Crime News | बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या, दिन-दहाड़ मार दी 3 गोली

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime News | Murder In Bihar | Sitamarhi Crime News | बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या, दिन-दहाड़ मार दी 3 गोली जहां सीतामढ़ी से बड़ी खबर है। बैंककर्मी की दिन-दहाड़ हत्या कर दी गई है।

- Advertisement -

Murder In Bihar | Sitamarhi Crime News | पवन दास की मौत ऑन द स्पॉट हो गई

मामला, जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा-मानिक का है जहां चौक रोड में काली मंदिर के पास मंगलवार सुबह अपराधियों ने बाइक सवार रीगा वार्ड दस, इमली बाजार मोहल्ला निवासी निरंजन कॉपर के पुत्र पवन दास की गोली मारकर हत्या कर दी। पवन दास की मौत ऑन द स्पॉट हो गई। वह, पंजाब नेशनल बैंक में बीमा एजेंट के साथ अन्य नॉन बैंकिंग सेक्टर से जुड़े थे।

- Advertisement -

Murder In Bihar | Sitamarhi Crime News | मंगलवार की सुबह सुबह बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, पवन दास उर्फ पवन कॉपर अपने ससुराल गढ़ा थाना क्षेत्र के मान चौक गांव में ही रहते थे। मंगलवार को जब वह प्राइवेट फाइनेंस कंपनी रुन्नीसैदपुर जा रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने पवन को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में खूनी वारदात! पूर्व पार्षद और जनसुराज नेता अनिल यादव को घर में घुसकर मारीं 5 गोलियां

Murder In Bihar | Sitamarhi Crime News | मामला लेन-देन का लग रहा है

सदर एसडीपीओ रामकृष्णा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। प्रथम दृष्टया में मामला लेन-देन का लग रहा है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. जल्द ही मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: बिहार में नेताओं की सैलरी ढाई गुना बढ़ी, पुलिस को मिले हाईटेक ड्रोन! जानें सम्राट सरकार के वो 24 पॉइंट - किसका कहां फायदा

Murder In Bihar | Sitamarhi Crime News | गोलियों की आवाज सुनकर दौड़े लोग

वारदात सुबह करीब नौ बजे के करीब की है। एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने लगातार तीन गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग वारदात स्थल की ओर दौड़े। इसके बाद उन्‍होंने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें:  बिहार में गांवों को बड़ा तोहफा! अब मुफ्त मिलेंगी आयुर्वेदिक दवाएं, बनेंगे 294 नए अस्पताल | मंत्री निशांत ने क्या बताया

Murder In Bihar | Sitamarhi Crime News | हेलमेट पहने के बाद भी गले में लगी गोली

पवन दास बाइक पर थे। हेलमेट भी पहने हुए थे। लेकिन, गोली गर्दन के पास लगी। हेलमेट बगल में गिरा हुआ मिला। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी के सदर अस्पताल भेज दिया है।

Murder In Bihar | Sitamarhi Crime News | वारदात स्थल से दो खोखा बरामद

पवन दास की मोटरसाइकिल भी पास में ही गिरी हुई थी। पवन दास मानिक चौक से गाढ़ा गांव होते हुए अपने घर रीगा की ओर जा रहे थे। पुलिस ने घटनास्‍थल से दो खोखा बरामद किए हैं। घटनास्थल के पास के खेत में काम कर रहे लोगों ने बताया कि घटना सुबह 8:30 बजे की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Bihar Chhath Bus Service ! दिवाली-छठ पर घर आने वालों के लिए 100 से ज्यादा बसें, आज से शुरू हुई बुकिंग

Bihar Chhath Bus Service: दुर्गापूजा से छठ तक घर लौटने वाले अप्रवासी बिहारियों के लिए बड़ी खबर। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) 25 सितंबर से 100 से अधिक विशेष बसें चलाएगा। जानें रूट, #BiharChhathBus,#FestivalSpecial,#BSRTC

पटना में खूनी वारदात! पूर्व पार्षद और जनसुराज नेता अनिल यादव को घर में घुसकर मारीं 5 गोलियां

Patna Crime: पटना के किदवईपुरी में पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव को उनके अपार्टमेंट में घुसकर पांच गोलियां मारी गईं। उनकी हालत गंभीर है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस #PatnaCrime,#BiharNews,#AnilYadav

बिहार में गांवों को बड़ा तोहफा! अब मुफ्त मिलेंगी आयुर्वेदिक दवाएं, बनेंगे 294 नए अस्पताल | मंत्री निशांत ने क्या बताया

Bihar Ayurveda: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। राज्य में 294 आयुष आरोग्य मंदिर और अस्पताल विकसित किए जाएंगे, जिससे गांवों तक मुफ्त आयुर्वेदिक दवाएं पहुं #BiharAyurveda,#HealthBihar,#NishantHealthMinister

दरभंगा में घर में चल रहा था शराब का धंधा, माफिया पर टूट पड़ी टीम! भारी मात्रा में विस्की और बियर बरामद

Darbhanga Liquor Seized: दरभंगा के लहेरियासराय में मध निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से 340 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। एक धंधेबाज विजय प्रकाश सिंह गिरफ्तार। #DarbhangaLiquorSeized,#BiharProhibition,#ExciseRaid