spot_img

Bihar Election Re-election तेजस्वी यादव का हल्ला बोल : बिहार-बंगाल में दोबारा कराओ चुनाव, BJP ने धांधली की! | पढ़िए – निशाना – ए – ‘कठपुतली’

Bihar Election Re-election: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने बिहार समेत पश्चिम बंगाल में भी विधानसभा चुनाव दोबारा कराने की मांग करते हुए भाजपा पर धांधली का आरोप लगाया।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Election Re-election: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दोबारा कराने की मांग की है। उन्होंने बुधवार को पटना में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया कि अगर सही तरीके से चुनाव कराए जाएं तो भाजपा कहीं नहीं टिक पाएगी।

- Advertisement -

Bihar Election Re-election तेजस्वी यादव का हल्ला बोल : बिहार-बंगाल में दोबारा कराओ चुनाव, BJP ने धांधली की! | पढ़िए - निशाना - ए - 'कठपुतली'

- Advertisement -

तेजस्वी यादव ने वोटर लिस्ट के रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया पर दो चुनाव आयुक्तों द्वारा उठाए गए सवालों का हवाला दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने जमीन पर चुनाव नहीं हारा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इलेक्शन के परिणाम तय किए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  CEC ज्ञानेश कुमार को कॉकरोच अभिजीत दीपके का अल्टीमेटम -48 घंटे में इस्तीफा दो! नहीं तो देश में होगा बड़ा आंदोलन

Bihar Election Re-election तेजस्वी यादव का हल्ला बोल : बिहार-बंगाल में दोबारा कराओ चुनाव, BJP ने धांधली की! | पढ़िए - निशाना - ए - 'कठपुतली'

2020 और 2025 के चुनाव में धांधली का दावा

राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया कि 2020 के बिहार चुनाव में भी कथित हेरफेर करके उन्हें हराया गया था। उन्होंने आगे कहा कि यही स्क्रिप्ट 2025 के बिहार चुनाव में भी दोहराई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट से नाम हटाए गए, लोगों को पैसे बांटे गए और मतगणना में भी हेरफेर की गई।

‘2020 के बिहार चुनाव में भी उन्हें कथित हेरफेर करके हराया गया था। इसके बाद 2025 के बिहार चुनाव में भी वही स्क्रिप्ट दोहराई गई।’

चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, बताया ‘कठपुतली’

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे धोखाधड़ी वाले हैं, इसलिए दोनों राज्यों में नए सिरे से पारदर्शी चुनाव होने चाहिए।

‘चुनाव आयोग सरकार की कठपुतली बन गया है। आयोग का गलत इस्तेमाल कर भाजपा सत्ता में आई है। विपक्ष की सरकार बनेगी तो गलत करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।’

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को अनसुना करने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग की प्रेस विज्ञप्ति में भी ‘गोलमटोल बातें’ की गई हैं। उन्होंने 1995 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि चुनाव आयोग एक बहुमत की संस्था है और सभी आयुक्त बराबर होते हैं, लेकिन अब यह संतुलन बिगड़ गया है।

यह भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट का पटना हाईकोर्ट को दो टूक: महिला की सलवार उतारने की कोशिश- उसकी छाती दबाना -'ये रेप का प्रयास नहीं' | मांगा SC ने HC से जवाब!

सीईसी की नियुक्ति प्रक्रिया पर भी निशाना

राजद नेता ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए दोनों चुनाव आयुक्तों के अधिकार क्षेत्र को सीमित कर दिया।

‘पहले मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की भूमिका थी। मगर केंद्र सरकार ने कानून में संशोधन कर चयन समिति की संरचना बदल दी। उसमें सीजेआई की जगह कैबिनेट मंत्री को शामिल कर दिया गया।’

तेजस्वी यादव ने सीधे तौर पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार समेत हाल ही में हुए जिन भी राज्यों में विपक्ष की हार हुई, वह जनता के जनादेश का परिणाम नहीं था, बल्कि विपक्ष को जानबूझकर हराया गया था। उनके इन आरोपों से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics जमुई कांड: मांझी को रोहिणी आचार्य का करारा जवाब, बेटे प्रवीण मांझी और ‘बोधगया होटल कांड’ पर पूछे सवाल – घेरा!

Bihar Politics: जमुई छेड़छाड़ मामले पर तेजस्वी यादव पर तंज कसना जीतन राम मांझी को भारी पड़ गया। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मांझी के बेटे प्रवीण मांझी #BiharPolitics,#RohiniAcharya,#JitanRamManjhi

Darbhanga KSDSU गणतंत्र दिवस परेड के लिए कड़ी ट्रेनिंग ! संस्कृत विश्वविद्यालय में स्वयंसेवकों का चयन शुरू

Bihar NSS: गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए स्वयंसेवकों के चयन की प्रक्रिया बिहार में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से शुरू हो गई है। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस क #BiharNSS,#DarbhangaNews,#RepublicDayParade

दरभंगा की वो भयावह रात ! एक साथ कई घरों-दुकानों में हुई थी चोरी |अब 3 अपराधी पकड़े गए! पुलिस का खुलासा

Darbhanga News: दरभंगा के बिरौल में तीन दिन पहले हुई कई घरों और दुकानों में चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान #DarbhangaNews,#BiroulPolice,#BiharCrime

Bihar RJD Protest चुनाव आयोग पर आरजेडी का बड़ा हमला: बिहार में पुतला दहन क्यों? | एक साथ प्रदेश भर में होगा प्रदर्शन

Bihar RJD Protest: राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। 25 सितंबर 2026 को पूरे राज्य में पुतला दहन किया #BiharRJDProtest,#ElectionCommission,#TejashwiYadav