spot_img

…और फिर सीएम नीतीश ने तुरंत DGP RS Bhatti को लगाया फोन…जोड़ लिए अधिकारी के सामने हाथ…

spot_img
- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता की दरबार में एकदम अलग मूड में थे। सीएम नए साल के पहले जनता दरबार में एक्शन में दिखे। इस दौरान वह प्रशासनिक अफसरों की क्लास बड़ी प्रेम से लगाई। उन्हें दुत्कारा भी फटकारा भी मगर बड़े प्रेम से। इस दौरान डीजीपी को भी फोन घुमाया। वहीं इस दौरन एक अधिकारी के जनता दरबार में लेट आने पर  सीएम ने हाथ जोड़कर उनका का स्वागत किया। वहीं, मुजफ्फरपुर की एक महिला की शिकायत पर सीएम नीतीश ने तुरंत डीजीपी आर.एस.भट्ठी को फोन लगाया। पढ़िए क्या हुआ जनता दरबार में, पूरी खबर

- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आज सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए हॉल में जनता दरबार लगा है।आज के जनता दरबार से संबंधित सभी विभागों के मंत्री और सभी आला अधिकारी मौजूद हैं। इस दौरान आज के इस जनता दरबार के शुरआती दौर में एक अधिकारी लेट से आए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर कहा,”आ गए….बड़ी स्वागत है आपका,अधिकारी ने जवाब दिया- सर आ गए थे तो मुख्यमंत्री बोले-कहां आ गए थे…आप तो गायब थे,लेट काहे थे, लेट हैं। आप सब लेटे हैं।

- Advertisement -

मुजफ्फरपुर की एक महिला की शिकायत पर सीएम नीतीश ने तुरंत डीजीपी आर.एस.भट्ठी को फोन लगाया। सीएम ने कहा कि देखिए इस मामले को. इनके बेटे की 2021 में हत्या हुई थी लेकिन कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया। इन्होंने नामजद केस भी दर्ज किया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar BJP में जल्द होगा बड़ा फेरबदल, 50% नए चेहरे; नई टीम पर मंथन तेज

 

बावजूद कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्यों हो रहा है ऐसा, देखिए इसको। महिला ने सीएम नीतीश के जनता दरबार में मुजफ्फरपुर के तत्कालीन एसडीपीओ की पोल खोल दी और कहा कि उस डीएसपी की वजह से गुनाहगार पकड़े नहीं गए।

मुजफ्फरपुर की ही दूसरी फरियादी ने सीएम नीतीश से कहा कि उनके इंजीनियर भाई की हत्या हुई। लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। सितंबर 2022 में हमारे पिता जी भी आपके पास आए थे. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई,सिर्फ आश्वासन मिला। इसके बाद सीएम नीतीश ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया और कहा कि ऐसा क्यों हो रहा है…। आप तो उस समय थे ही, आखिर जनता दरबार में दुबारा क्यों आना पड़ा?

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में 19 नए Kendriya Vidyalaya, भागलपुर, कैमूर, झंझारपुर, मुंगेर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर का शिक्षा क्रांति की ओर बढ़ा कदम, जल्द शुरू होंगी कक्षाएं!

साल के पहले जनता दरबार में मुख्यमंत्री सचिवालय के बड़े-बड़े हाकिम ही लेट हो गए। मुख्यमंत्री टाइम से और उनके अधिकारी ही लेट से जनता दरबार में पहुंचे। कई शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय के बड़े अधिकारी नीतीश कुमार के सामने पहुंचे तो सीएम ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया।जनता दरबार में देर पहुंचे एक अधिकारी को मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर कहा, आ गए…. बड़ी स्वागत है आपका,अधिकारी ने जवाब दिया- सर आ गए थे तो मुख्यमंत्री बोले- कहां आ गए थे…आप तो गायब थे, लेट काहे थे, लेट हैं। आप सब लेटे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: बिहार के साढ़े तीन लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों को Training लेना अनिवार्य, अब बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर! पढ़िए अनिवार्य Teacher Training कार्यक्रम की रूपरेखा, शेड्यूल और तारीख!

भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में सीएम नीतीश ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव को खोजा। पूछा वो नहीं आये हैं क्या…..कहां हैं? इसके बाद राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव के बारे में पता किया गया. जानकारी मिली कि वे छुट्टी पर हैं. उस विभाग के सचिव जय सिंह मौजूद थे। मुख्यमंत्री को बताया गया कि अपर मुख्य सचिव नहीं हैं लेकिन उनकी जगह पर विभाग के सचिव जय सिंह मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने एक एक कर लोगों की फरियाद सुनी, निदान का भरोसा दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना मेट्रो: शहर की लाइफलाइन बनने जा रही पटना मेट्रो, 12 प्रमुख स्टेशनों को मिलेगा लाभ !

पटना मेट्रो: पटना में रहने वालों के लिए एक बड़ी खबर है! शहर की...

Bihar BJP में जल्द होगा बड़ा फेरबदल, 50% नए चेहरे; नई टीम पर मंथन तेज

Bihar BJP: बिहार की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची है, और अब बीजेपी...

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें बाकी जगहों का हाल

Bihar Weather: बिहार के मौसम ने एक बार फिर अपनी चाल बदल ली है।...