मई,4,2024
spot_img

Darbhanga News| Singhwara News | भरहुल्ली के कोरा में लगी भीषण तबाही, तेज हवाओं ने आग को लहकाया, एक-एककर धू-धू जल गए एक दर्जन घर

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News| Singhwara News | भरहुल्ली के कोरा में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इसमें एक दर्जन आशियाना जलकर राख हो गए। हादसा सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरहुल्ली पंचायत स्थित कोरा गांव में हुआ है जहां, शुक्रवार की शाम अचानक लगी आग से एक दर्जन से अधिक लोगों का घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

Darbhanga News| Singhwara News | रामविलास ठाकुर की दो बकरियां, जय राम ठाकुर की बाइक भी खाक

आग लगने के कारण रामविलास ठाकुर की दो बकरियां, जय राम ठाकुर की बाइक सहित कई घरेलू सामान जलकर राख हो गया। बताया गया है कि ललित ठाकुर के घर से आज की लपट उठता देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

Darbhanga News| Singhwara News | तेज हवाओं ने आग को लहकाया, एक-एककर धू-धू जलने लगे एक दर्जन घर

ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी लेकिन तेज हवा के कारण आग अगल-बगल के घरों में फैलने लगा। जिससे राम बहादुर ठाकुर, रामविलास ठाकुर, किशन ठाकुर, किशोरी ठाकुर, कन्हाई ठाकुर, जय मंगल ठाकुर, चंदेश्वर ठाकुर, रामदयाल ठाकुर, ललित ठाकुर, सुरेश ठाकुर, जय राम ठाकुर, श्री राम ठाकुर, राम अनेक ठाकुर, रामबरन ठाकुर एवं बिंदेश्वर ठाकुर का घर जलकर स्वाहा हो गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को नियंत्रित किया है।

यह भी पढ़ें:  Amit Shah News| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर FIR

Darbhanga News| Singhwara News | सबकुछ हो गया खाक, जख्मी हो गए आग बुझाने में लोग

बताया गया है कि शॉर्ट सर्किट के कारण अग लगी की घटना हुई है। आग की चपेट में पीड़ित सभी लोगों का, घर में रखा अनाज सहित फर्नीचर सहित सभी सामान जल गया। आग की भयाव‌ह हालत देख कर आसपास के गांव के लोग भी मौके पर जमा हो गए। मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव सहित कई प्रतिनिधियों ने आग को नियंत्रण करने के दौरान जख्मी हुए हैं। स्थानीय स्तर पर सभी का उपचार कराया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें