spot_img

दरभंगा के घड़घड़ा चौर में मिली पैर बंधी महिला की Acid से जली-झुलसी लाश

spot_img
- Advertisement -

हनुमाननगर, देशज टाइम्स। विशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोढ़ैला व विशनपुर गांव की सीमा पर स्थित घड़घड़ा जोड़ी चौर में तोड़ी की खेत से 35 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिली है। हद यह, लाश के पैर बंधे हैं। उसके चेहरे को बुरी तरह से एसिड से जला दिया गया है। पैर और शरीर के कई अंग एसिड से झुलसे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

हत्यारों ने एसिड से चेहरा को जला दिया है ताकि पहचान ना हो सके। अब पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। पूरे इलाके में शव मिलने के बाद (Acid burnt dead body of woman with legs tied) सनसनी है।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा, चकभवानी में निकली भव्य कलश यात्रा, 451 कन्याओं ने उठाया कलश

घटना की सूचना पर पहुंची विशनपुर पुलिस के मुताबिक करीब 3:30 बजे दिन में खेतों में घास करने वाली महिलाओं ने लाश को देखा और शोर मचाया।

 

देखते ही देखते यह बात जंगल के आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। लेकिन लाश की पहचान नहीं की जा सकी।

 

यह भी पढ़ें:  ‘ जनाब, अगर सेहत दुरुस्त रखनी है तो...’, KSDSU में NSS स्वयंसेवकों ने पोषण के महत्व को समझा, स्वस्थ भारत की ली शपथ

उक्त महिला का शव हरे रंग की साड़ी पहने व चेहरा पूरी तरह झुलसा हुआ है। जैसे चेहरे पर एसिड डाला गया हो। लाश का पैर कपड़ा से बंधा हुआ है।

 

पैर, घुटना व शरीर का अन्य हिस्सा भी जला हुआ है। थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद पुलिस के अनुसार इस कुकृत्य को अन्यत्र कहीं अंजाम देकर शव को ठिकाने लगा दिया गया है। लाश के चारों तरफ का तोड़ी का पेड़ हरा ही था।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bail Rejection: दरभंगा में हत्या व अपहरण के आरोपियों को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिकाएं

महिला काले रंग की शाल ओढ़े हुई हैञ और गले में नारंगी रंग का गमछा लिपटा हुआ है। लाश से थोड़ी दूरी पर एक चितकबरे रंग का ऊनी साल गिरा हुआ है। लाश के नजदीक ही एक लेडीज चप्पल व एसिड का बोतल भी रखा हुआ था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा, चकभवानी में निकली भव्य कलश यात्रा, 451 कन्याओं ने उठाया कलश

हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा: चकभवानी चौक पर भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर...

Jamui News: जमुई को मिली बड़ी सौगात, वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर

वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव: जमुई की जनता के लिए खुशखबरी है! लंबे इंतजार...

Bihar News: कुख्यात अपराधी संजीव उर्फ पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या

पुट्टू मिश्रा हत्याकांड: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में एक बार फिर अपराधियों ने...