दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला विधिक सेवा प्राधिकार,दरभंगा के मिटिंग हॉल में अपर जिला सत्र न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार जावेद आलम (Additional District Sessions Judge Javed Alam) की अध्यक्षता में दरभंगा जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ बैठक की गयी।
इसका विषय “उन्हें विधिक साक्षरता देना” था, जिसमें विशेष रुप से आरटीई एक्ट-2009 पर चर्चा हुई। इस संबंध में उन्होंने कहा कि आप प्रखंड स्तर पर बड़े पदाधिकारी हैं और उस प्रखंड में प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय हैं। उनमें बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी आपकी है।
उन्होंने कहा कि यह एक्ट लागू होने के बाद 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के हर बच्चों को फ्री एवं अनिवार्य शिक्षा देने की जिम्मेदारी राज्यों की है, आप जिला स्तर पर राज्य हैं और यह जिम्मेदारी आप के अंतर्गत है।
उन्होंने कहा कि कोई भी काम सेंस ऑफ ड्यूटी एवं सेंस ऑफ़ पर्पस से करेंगे तो कोई भी काम बोझिल नहीं लगेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री की वाक्यों की चर्चा की जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि देश के 1.25 करोड़ लोग यह बात ठान ले तो, कोई को भी ऐसी शक्ति भारत को स्वच्छ बनाने से नहीं रोक सकती है। आप अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता से करें।
उन्होंने कहा कि आपके प्रखंड में जितने भी प्राइवेट स्कूल हैं उनमें 25 प्रतिशत की दाखिला गरीब बच्चों का होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इन दिनों खबर आ रही है कि स्कूल में न तो हेड मास्टर, न ही शिक्षक समय पर स्कूल पहुंच रहे हैं, कुछ स्कूल में बेसिक मूल्य की आवश्यकता है।








You must be logged in to post a comment.