बेनीपुर। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अमित आनंद (Amit Anand, Additional Chief Judicial Magistrate in Benipur) ने स्थानीय बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक किया।
बैठक में अधिक से अधिक मुकदमा पूर्व मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विस्तृत चर्चा हुआ। एसीजेएम श्री आनंद ने कहा कि सभी बैंक भी अपने स्तर से भी 14 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करें।
साथ हीं अपने उच्चतर अधिकारियों से बात कर लोक अदालत में ऋण जमाकर्ताओं को विशेष छूट देने का प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि कुछ बैंक अपने साथ ऋणी का डेटा लेकर नहीं आते हैं, जिससे पक्षकारों को अनावश्यक परेशानी होती है इसलिए सभी बकायेदारों का बही खाते का ब्यौरा लेकर लोक अदालत में उपस्थित रहें।
मौके पर एडीबी के शाखा प्रबंधक सीताराम पासवान, फील्ड आफिसर धर्मेंद्र कुमार, बीओआई के मुख्य शाखा प्रबंधक कौशल किशोर श्रीवास्तव, पीएनबी के नित्यानंद झा और ग्रामीण बैंक बेनीपुर के मयूर चंद्र व नवादा के दिनकर कुमार मौजूद थे।







