spot_img

Deshaj Times Exclusive Darbhanga News: बेनीपुर में कैसे करेंगे अभ्यर्थी आरक्षित कोटे से नामांकन जब बन ही नहीं रहा जाति प्रमाण पत्र, मचा है त्राहिमाम् क्योंकि नामांकन के लिए बचा है सिर्फ तीन दिन ही शेष

spot_img
- Advertisement -

तीश चंद्र झा, बेनीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के नामांकन का आज चौथा दिन बीत रहा है लेकिन आरक्षित कोटे से नामांकन के लिए निर्धारित अहर्ता के रूप में जाति प्रमाण पत्र के लिए इच्छुक अभ्यर्थी दर-दर भटक रहे हैं लेकिन उनका सुनने वाला कोई नहीं है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत निर्वाचन नियमावली में स्पष्ट रूप से आरक्षित पदों के लिए जाति प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही महिला आरक्षण के मामले में महिला के मायके द्वारा निर्गत जाती प्रमाण पत्र ही वैद्य माना जाएगा।

- Advertisement -

लेकिन, बिहार सरकार के वेबसाइट में आई तकनीकी खराबी के कारण पिछले 1 सप्ताह से किसी भी प्रमाण पत्र को निर्गत करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नामांकन के लिए बचा सिर्फ तीन दिन शेष

फलस्वरूप पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में नामांकन पत्र दाखिल करने वालों के लिए अब जबकि मात्र 3 दिन शेष बचे हुए हैं लेकिन अभ्यर्थी जाति प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर कार्यालय दर कार्यालय भटक रहे हैं।

शुक्रवार को पोहद्दी पश्चिमी पंचायत के कारी ठाकुर ,बुद्धू सदा महेंद्र कमती ,नवादा गांव के सोनू कांति एवं  शिवराम पंचायत के मनोज भारती सहित कई लोग आय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र के लिए 1 सप्ताह पूर्व ऑनलाइन आवेदन कर कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं।

लेकिन, उन्हें कहीं से भी समाधान का रास्ता नहीं निकल रहा है । दूसरी ओर तरौणी पंचायत के अंतर्गत ईटहरवा गाॅव के संतोष यादव जो दोनों पांव से दिव्यांग हैं उनका शादी सदर प्रखंड के खुटवारा गांव में एक महादलित महिला के साथ 2 वर्ष पूर्व हुई थी।

लेकिन वह दरभंगा सदर प्रखंड एवं बेनीपुर अंचल कार्यालय पिछले 5 दिनों से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनके समस्या का समाधान करने के लिए कोई पदाधिकारी तत्पर नहीं दिख रहे है।

बीडीओ अमोल मिश्र ने बताया

इस संबंध में पूछने पर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अमोल मिश्र ने बताया कि तत्काल आवेदन रसीद का अंचल अधिकारी द्वारा सत्यापन किए जाने पर नामांकन पत्र जमा ली जा रही है लेकिन नाम भी संवीक्षा के दौरान चुनाव आयोग के निर्देशन के अनुरूप ही अगला कदम उठाया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Health News: दरभंगा के जाले में फाइलेरिया से मुक्ति का महाअभियान, 30 गांवों में घर-घर जांच

Darbhanga Health News: दरभंगा के जाले प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह का विशेष जांच अभियान शुरू किया है। 30 गांवों में लोगों की स्क्रीनिंग कर बीमारी कDarbhangaHealth,FilariaCampaign,BiharNews

Bhagalpur News: पीएचडी में ठगी! भागलपुर के छात्र ने PM को भेजा वकालतन नोटिस, UGC पर भी गंभीर आरोप, क्या मिलेगा इंसाफ?

Bhagalpur News: भागलपुर के एक छात्र शशांक रंजन ने गुरुग्राम की स्टारेक्स यूनिवर्सिटी पर पीएचडी नामांकन में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। छात्र ने न्याय के लिए प्रधानमंत्री को लीगलPhDScam,StarexUniversity,PMONotice

Bihar Weather: समस्तीपुर में पारा चढ़ा! बिहार में गर्मी का कहर जारी, जानें ताजा मौसम अपडेट

Bihar Weather: बिहार में गर्मी का सितम जारी है। समस्तीपुर के पूसा में तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।BiharWeather,SamastipurTemperature,PusaHeat

Bhojpur Education: CM सम्राट चौधरी का भोजपुर से बड़ा संदेश: शाहाबाद में खुलेगा शिक्षा का नया अध्याय, जानें पूरी बात!

Bhojpur Education: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भोजपुर में समेकित एक्वा पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने घोषणा की कि शाहाबाद क्षेत्र को शिक्षा का केंद्र बनाया जाएगा, हर प्रखंड मेंSamratChaudhary,BhojpurNews,BiharEducation