बेनीपुर। धरौड़ा-दरभंगा-मुख्यपथ में धरौड़ा लाइन होटल के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिल के आमने सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए बहेड़ा पीएचसी एवं अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर भेजा, जहां पर घायलों कि पहचान बहेड़ा के वकील साहेल, मो. शहंशाह एवं दोनार के अमरजीत कुमार और रोहन कुमार के रूप में हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर चार घायल में गंभीर रूप से तीन घायल को अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दोनार दरभंगा के अमरजीत कुमार और बहेड़ा काजियाना के वकील साहेल समेत मो. शहंशाह को प्राथमिक इलाज कर गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया।
वहीं, एक घायल दिलावरपुर दरभंगा के रोहन कुमार शर्मा को पुलिस ने नशे की हालत में रहने के कारण अपने वाहन से बहेड़ा पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की देखरेख एवं पुलिस की मौजूदगी में इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में स्थानीय सूत्रों के अनुसार दिलावरपुर दरभंगा के रोहन कुमार एंव अमरजीत एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर दरभंगा से बेनीपुर की तरफ तेज रफ्तार से आ रहे थे, जबकि काजियाना वकील साहेब एंव मो. शहंशाह यह दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर दरभंगा तरफ जा रहे थे। इसी बीच उक्त जगह पर आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें चारों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया।
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।
Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।
Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।
Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।