spot_img

दरभंगा के सिमरी थाना के शोभन-एकमी बाइपास पर बुधवार देर शाम बड़ी लूट, दो अपराधी पिस्टल समेत धराया

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन स्थित शोभन-एकमी बाइपास में बुधवार की देर शाम एक राहगीर को बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट लिया।

- Advertisement -

हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी की सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें बाइक सवार दो बदमाशों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ लूटे गए बैग को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ करने में जुटी है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि दोनों के निशानदेही पर अन्य बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। हालांकि, पुलिस कुछ बताने से परहेज कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

सदर एसडीपीओ कृष्णनंदन कुमार ने बताया कि कार्रवाई जारी है। इधर, बताया जाता है कि बदमाशों ने जिस राहगीर को लूटने का काम किया था उसके बैग में बहुत कम रुपये थे। हालांकि, कई महत्वपूर्ण कागजात होने की बात कही गई है। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, शोभन बाई पास के निकट एक राहगीर को लूटना बदमाशों को भारी पड़ा। बदमाश के साथ पिस्टल भी धराया और राहगीर का सामान भी बरामद हो गया। दरअसल सूचना मिलते ही सिमरी थानाध्यक्ष मो.शमशाद ने इतनी तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की जिसका अंदाजा भी लोग नहीं लगा सकते थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

सिमरी थानाध्यक्ष ने तुरंत नाकेबंदी करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान ही बाइक सवार दो बदमाशों को पिस्टल के साथ उन्होंने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लूटा गया बैग भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

पकड़े गए दोनों बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि दोनों की निशानदेही पर अन्य बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। हालांकि, पुलिस कुछ बताने से परहेज कर रही है। सदर एसडीपीओ कृष्णनंदन कुमार ने बताया कि कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

इधर, बताया जाता है कि बदमाशों ने जिस राहगीर को लूटा था उसके बैग में बहुत कम रुपये थे। लेकिन, उसमें कई महत्वपूर्ण कागजात थे। इस कार्रवाई को देख स्थानीय कई लोग थानाध्यक्ष मो.शमशाद को बधाई देने थाना परिसर पहुंच गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision