spot_img

Bihar Weather | Darbhanga News | दरभंगा में ठंड है प्रचंड, स्कूलों में बेहोश हो रहे बच्चे, DM Rajeev Roshan का Advisory

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Bihar Weather| Darbhanga News| दरभंगा में ठंड प्रचंड है। स्कूलों में बच्चे बेहोश हो रहे हैं। ऐसे में डीएम राजीव रौशन का
एडवाइजरी सामने आया है। सुरक्षात्मक निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -

Bihar Weather| Darbhanga News | 29 जनवरी तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं

दरभंगा जिला ठंड के आगोश में पूरी तरह जकड़ा है। कोल्ड डे और कोल्डवेव की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही। फिलहाल जो मौसम विभाग की जानकारी है उसके मुताबिक, आगामी 29 जनवरी तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

- Advertisement -

Bihar Weather | Darbhanga News | जन-जीवन ठहरा, अलाव का लगा रहा प्रहरा

ऐसे में, दरभंगा जिला पूरी तरह ठंड के प्रकोप को झेल रहा है। आम जीवन बिलकुल अस्त व्यस्त हो चुका है। अत्याधिक ठंड में लोग ठिठुर रहे हैं। सरकारी फरमान के आगे छोटे छोटे बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 29 सितंबर मंगलवार को 32 इलाकों में सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली गायब! कहीं आपका इलाका भी तो नहीं?

Bihar Weather | Darbhanga News | बिहार सरकार ने सभी डीएम को भेजा निर्देश

बिहार सरकार की ओर से बिहार के सभी 38 जिलों के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि वे शीतलहर से निपटने के लिए पहले से बनाई गई आपदा मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) के अनुसार तैयारी सुनिश्चित करें। इसमें प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के लिए रणनीति बनाने, मेडिकल सुविधाओं को चौकस करने और रोजमर्रा के आवश्यक सामानों की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने पर जोर दिया गया है।

Bihar Weather | Darbhanga News | देखभाल, बचाव के उपाय, गर्म कपड़ों के इस्तेमाल

सभी डीएम को अपने जिलों में शीतलहर के खतरों के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इस अभियान के जरिए लोगों को सर्दी से बचाव के उपायों, गर्म कपड़ों के इस्तेमाल, पौष्टिक भोजन के सेवन और विशेष रूप से कमजोर वर्गों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों की देखभाल पर जानकारी देनी होगी।

Bihar Weather | Darbhanga News | दरभंगा के स्कूल, बच्चे जमींन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर

इधर, दरभंगा के कई स्कूलों का तो हाल यह है कि इस भीषण ठंड में भी यहां बच्चें जमीन पर ही बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। वहीं, दो छात्राओं को स्कूल में ठंड लगने से बेहोश होने पर डीएम राजीव रौशन ने एडवायजरी जारी करने का आदेश दिया हैं। बच्चें गर्म कपड़े पहन कर स्कूल आएं। साथ ही, अभिभावकों से भी कहा जा रहा अगर बच्चें बीमार हो तो उन्हें स्कूल नहीं भेजें।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बाढ़ का हाहाकार! घनश्यामपुर में कमला बलान विकराल, 5 गांवों का संपर्क टूटा |जानिए - कहां घरों में घुसा पानी, लोग फंसे, दहशत -पलायन शुरू !

Bihar Weather | Darbhanga News | दरभंगा के तारडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगमा में ये दिखा ठंड का असर, बेहोश हुईं छात्रा

अत्यधिक ठंड के इस आलम में ताज़ा मामला दरभंगा का हैं, जहां शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के फरमान का सीधा असर अब बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। दरभंगा जिला के तारडीह प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगमा की है जहां स्कूल में आयोजित 9 वीं कक्षा के मासिक परीक्षा दे रही छात्रा अपने क्लास में ही बेहोश हो गई।

Bihar Weather | Darbhanga News | तारडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगमा में आनन-फानन में जले अलाव, छात्रा की हुई गर्म तेल से मालिश

आनन फानन में शिक्षकों ने स्कूल परिसर में आलावा जलाया और छात्रा के शरीर में गर्म तेल मालिश किया तो कुछ देर बाद उसे होश आया। छात्रा के होश में आने के बाद स्कूल शिक्षकों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Land Survey दरभंगा में भूमि सर्वे पर बड़ा एक्शन! अब रोज इतने किश्तवार बनाने होंगे, नहीं तो...

Bihar Weather | Darbhanga News |  तारडीह में छात्रा के बेहोश होने का सिलसिला उत्क्रमित मध्य विद्यालय मलकौली पटखौली भी पहुंचा, पहुंचे अभिभावक

वहीं, इसी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मलकौली पटखौली के वर्ग 7 की छात्रा भी बेहोश भी बेहोश हो गई। छात्रा के बेहोश होते ही स्कूल परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्कूल के प्रिंसिपल की ओर से मिली सूचना पर पहुंचे परिजन छात्रा को अपने साथ घर लेकर चले गए।

Bihar Weather | Darbhanga News |  डीएम राजीव रौशन ने उठाया कड़ा कदम, दिए निर्देश, कह दी राहत वाली बात

जिले में ठंड के दौरान स्कूल के खुले होने ओर बीमार हो रहे कई बच्चों के मामले पर दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने मीडिया से कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से एडवायजरी जारी करने का आदेश दिया है कि बच्चें गर्म कपड़े पहन कर स्कूल आएं।

Bihar Weather | Darbhanga News |  डीएम राजीव रौशन ने कहा, निजी स्कूल वाले यह करें

साथ ही अभिभावकों से भी कहा जा रहा अगर बच्चें बीमार हो तो उन्हें स्कूल नही भेजें। अभी 26 जनवरी को लेकर विद्यालय में आयोजन भी हैं, जहां तक गैर सरकारी स्कूल की बात हैं तो वो लोग अपने स्तर से जो आवश्य हैं वो कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion